फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pitbull bit boy and girl riding bicycle in Ghaziabad

UP: साइकिल चला रहे बच्चे को पिटबुल ने काटा-घसीटा, छुड़ाने की कोशिश करती रही बहन; एक अन्य बच्ची को भी किया घायल

Sun, 15 Dec 2024 07:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Dec 2024 07:17 PM IST
सार

गाजियाबाद की नवज्योति कॉलोनी में साइकिल चला रहे बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। काटने के साथ ही उसे सड़क पर घसीटा। कुछ ही देर बाद एक अन्य बच्ची को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।
 

विज्ञापन
Pitbull bit boy and girl riding bicycle in Ghaziabad
पिटबुल ने काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवज्योति कॉलोनी में साइकिल चला रहे आठ वर्षीय बच्चे सारांश अग्रवाल पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। काटने के साथ ही उसे सड़क पर घसीटा। भाई को बचाने के लिए छोटी बहन ने रैकेट से कुत्ते को हटाने का प्रयास भी किया। कुछ ही देर बाद एक अन्य बच्ची को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी सुधांशु अग्रवाल का आठ वर्षीय पुत्र सारांश अग्रवाल रविवार शाम करीब पांच बजे मोहल्ले में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान स्थानीय निवासी एक व्यक्ति के घर पालतू प्रतिबंधित पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। सारांश साइकिल से नीचे गिर गया, कुत्ते ने उसके पैर, हाथ, कमर व प्राइवेट पार्ट पर बुरी तरह काटा। इतना ही नहीं कुत्ते का जबड़ा लॉक होने के कारण उसे कुछ मिनटों तक घसीटा भी, सारांश की छोटी बहन ने रैकेट मारकर कुत्ते से भाई को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं हटा, बाद में मालिक ने आकर कुत्ते को हटाया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद हिमांशु गर्ग की आठ वर्षीय बेटी आन्या अग्रवाल ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। फिर से कुत्ते ने बाहर आकर आन्या को गिरा लिया और उसके पैर पर बुरी तरह काट लिया। दोनों बच्चों को निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है, वहीं, प्रतिबंधित कुत्ता पाले जाने स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई
ईओ एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि पिटबुल कुत्ते को पालना प्रतिबंधित है। मामले की शिकायत नहीं मिल सकी है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed