{"_id":"6a1343de9acfb015420718a6","slug":"pingawan-police-arrested-two-youths-along-with-two-stolen-bikes-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-112292-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पिनगवां पुलिस ने चोरी की दो बाइक सहित दो युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पिनगवां पुलिस ने चोरी की दो बाइक सहित दो युवकों को दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में सूचना मिली थी कि सहजाद पुत्र सहाबुदीन निवासी मिठापुर जिला बुलंदशहर यूपी, हाल निवासी अनाज मंडी के पीछे पिनगवां, बिना नंबर की चोरीशुदा बाइक लेकर खानपुर से पिनगवां की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के इशारे पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन उसे काबू कर लिया गया। जांच में बाइक थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्ध नगर यूपी से चोरी की निकली। दूसरी कार्रवाई में क्राइम टीम ने झिमरावट बांध के पास नाकाबंदी कर साजील पुत्र मैहसर अली निवासी बरेली यूपी, हाल निवासी पापड़ा रोड पिनगवां को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।