फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pilot flying private planes was smuggling drugs

Delhi: प्राइवेट विमानों को उड़ाने वाला पायलट कर रहा था मादक पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 07:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Mar 2023 07:46 PM IST
सार

आरोपी एमबीए होने के साथ ही प्राइवेट पायलट लाइसेंस होल्डर है। इसकी मां प्रीति जैन उर्फ कोमल जैन उर्फ ड्रग वाली आंटी भी मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की बड़ी तस्कर है।

विज्ञापन
Pilot flying private planes was smuggling drugs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के एक बड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यश जैन उर्फ आशु जैन (30) के रूप में हुई है। आरोपी एमबीए होने के साथ ही प्राइवेट पायलट लाइसेंस होल्डर है। इसकी मां प्रीति जैन उर्फ कोमल जैन उर्फ ड्रग वाली आंटी भी मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की बड़ी तस्कर है।

विज्ञापन


इंदौर पुलिस को मादक पदार्थ और सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में आरोपी यश जैन की तलाश थी। आरोपी मां की गिरफ्तारी के 10 दिन बाद ही फरार हो गया था। इसके बाद वह राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों में छिपता रहा। बाद में आरोपी पश्चिम दिल्ली में रहने लगा। इंदौर पुलिस को पिछले करीब ढाई साल से आरोपी की तलाश थी। मादक पदार्थों के अलावा आरोपी हथियारों की तस्करी भी करता था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि दिसंबर 2022 में स्पेशल सेल की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग तरह की 4.59 लाख कीटेबलेट बरामद की थी। जांच में पता चला कि इस गिरोह से यश जैन व उसकी मां प्रीति जैन भी जुड़ी है। इस इंदौर पुलिस ने वर्ष 2020 में खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह में यश जैन, प्रीति जैन के अलावा जैद खिलजी, निखिल अरोड़ा, अकमार हैदरी, सद्दाम और नूर फातिमा शामिल थे। गिरोह का संचालक प्रीति जैन उर्फ ड्रग वाली आंटी कर रही थी। इंदौर पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह व अन्यों की टीम यश की तलाश करती रही। वह लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।

इस बीच इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की टीम को खबर मिली कि आरोपी पश्चिम विहार के एक फ्लैट में छिपा हुआ है। टीम ने वहां छापेमारी करने के बाद आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने करीब दस माह पूर्व अपार्टमेंट में एक व्यक्ति की मदद से फ्लैट किराए पर लिया था। यहां रहकर वह कार खरीदने-बचेने का काम कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्राइवेट पायलट है।

इंदौर में पढ़ाई के दौरान वह कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ले रहा था, लेकिन चोट लगने की वजह से उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इससे पूर्व वह प्राइवेट पायलट का लाइलेंस ले चुका था। बाद में उसने एमबीए करने के बाद उसने नौकरी की। नशे की लत लगने की वजह वह मादक पदार्थों का धंधा करने लगा। बाद में यश की मां एमडीएमए, कोकीन और दूसरे मादक पदार्थों का धंधा करने लगी। पुलिस यश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed