250 रूपए में मिलेगा तकिया-चादर और कंबल, ले जाइए घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रियों को अब ई-टिकट ही नहीं ई-बेडरोल भी मिलेगा। विशेष बात यह होगी की आप इस बेडरोल को घर भी ले जा सकेंगे। ढाई सौ रुपये खर्च करने पर आपको एक कंबल, दो बेडशीट व एक पिलो ट्रेन में इस्तेमाल के लिए मिलेंगे, जिसे बाद में आप घर भी ले जा सकेंगे।
बतौर पायलट प्रोजेक्ट इसे दिल्ली के दो स्टेशनों से शुरू किया जा रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ई-बेड रोल की सुविधा शुरू करने जा रहा है।
इसे ऑनलाइन या स्टेशनों पर आईआरसीटीसी की फूड प्लाजा, फास्ट फूड कॉर्नर से इसे खरीद सकते हैं। बतौर पायलट प्रोजेक्ट इसे नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शुरू किया जा रहा है।
यात्री 140 रुपये देकर दो बेडशीट व एक तकिया ले सकेंगे। अगर कंबल की आवश्यकता है तो 110 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। यानी 250 रुपये में पूरा बेड रोल मिल जाएगा, इन्हें एक साथ या अलग-अलग भी लिया जा सकता है।
बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी
इस तरह की टेक-अवे सुविधा उन यात्रियों को ध्यान में रख कर दी जा रही है जिन्हें बेड रोल नहीं मिलता। यानी स्लीपर क्लास में भी 250 रुपये खर्च कर यात्री बेडरोल ले सकते हैं।
बता दें कि अभी तक सिर्फ एसी कोच में ही बेड रोल उपलब्ध किया जाता है। बेडरोल की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी होगी।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी), मुंबई और बीसीटी/मुंबई सेंट्रल पर भी इस तरह की सुविधा मिलेगी। आईआरसीटीसी के अधिकारी का कहना है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक सुविधा शुरू हो जाएगी। हालांकि इन बेड रोल की क्वालिटी बेहतर नहीं होगी।