फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pickup driver died in a road accident in Ghaziabad

Ghaziabad: हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही पिकअप अज्ञात वाहन से टकराई, चालक की अस्पताल में मौत

Fri, 20 Jun 2025 10:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 20 Jun 2025 10:58 PM IST
सार

गाजियाबाद में हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाते हुए महिंद्रा पिकअप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Pickup driver died in a road accident in Ghaziabad
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर शुक्रवार शाम हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाते हुए महिंद्रा पिकअप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे मसूरी एनएच-9 स्थित पेट्रोल पंप के सामने हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाते हुए महिंद्रा पिकअप के चालक ने एक वाहन को बचाते हुए एक अन्य अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी, जिससे पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक की पहचान सोनू पुत्र सईद निवासी मधुबन बापूधाम गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने एनएच-9 पर वाहनों का संचालन सुचारू कराया। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed