फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Physiotherapist pistol pointed at the temple destroyed car

फिजियोथेरेपिस्ट की कनपटी पर पिस्टल तान लूट ली कार

Fri, 28 Feb 2014 01:00 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 28 Feb 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapist pistol pointed at the temple destroyed car
दो बदमाशों ने पिस्टल तानकर पर दिल्ली अपोलो अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट अंकुर गौड से स्विफ्ट कार लूट ली। वारदात बृहस्पतिवार रात करीब सवा नौ बजे लालकुआं के पास हुई।
विज्ञापन


फिजियोथेरेपिस्ट क्रासिंग्स स्थित क्लीनिक से लक्ष्मी विहार कालोनी मालीवाड़ा अपने घर लौट रहे थे। सप्ताह में दो दिन वे अपोलो अस्पताल में भी प्रैक्टिस करते हैं। कविनगर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


फिजियोथेरेपिस्ट अंकुर गौड ने बताया कि वह क्लीनिक बंद कर घर के लिए निकले, तभी उनके ताऊ के बेटे का फोन आया कि वह नोएडा से निकल चुका है, उसके पास वाहन नहीं है। वे उसे भी लिफ्ट दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लालकुआं से आगे कार रोक ली और कजन का इंतजार करने लगे। तभी एक बदमाश ने कार का शीशा खटखटाया। उन्होंने शीशा नीचे किया तो बदमाश ने पूछा- ये रास्ता कहां जाता है? उन्होंने कहा कि गाजियाबाद।


इतना कहते ही बदमाश ने पिस्टल निकाल ली और उन्हें कार से उतार लिया। तभी दूसरा साथी भी आ गया और उसने मोबाइल छीन लिया। विरोध करने या शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और कार लूटकर ले गए।

निशाने पर स्विफ्ट
सेक्टर-23 संजयनगर में बदमाश ने महिला से स्विफ्ट लूटी
कविनगर में कारोबारी से स्विफ्ट और नगदी लूटी
गोविंदपुरम में कारोबारी से गन प्वाइंट पर स्विफ्ट लूटी
राकेश मार्ग पर व्यापारी के परिवार से स्विफ्ट लूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed