{"_id":"589f12774f1c1b7e0b37c19b","slug":"physically-challenged-reached-for-vote-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने दिव्यांगों की खींची फोटो, वोटरों को देंगे सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने दिव्यांगों की खींची फोटो, वोटरों को देंगे सीख
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : लाल सिंह
विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पर कई ऐसे दिव्यांग व्यक्ति वोट डालने के लिए पहुंचे, जिन्हें देखकर पोलिंग बूथ के अधिकारी भी दंग रह गए। अधिकारियों ने इनकी फोटो भी खींची, ताकि ये लोग दूसरे लोगों के लिए मिशाल बन सकें। इनके जज्बे को देखकर मतदाता बूथ के बाहर आकर इनसे मिलने के लिए उत्सुक दिखे।
विज्ञापन
राष्ट्रपर्व में शामिल होने के लिए ये लोग अपनी दिव्यांगता को मात देकर पोलिंग बूथ पर पहुंचे। इनमें ऐसे भी शामिल थे जो न चल सकते थे, ना बोल सकते थे। जो दूसरों की बातों को भी बड़ी मुश्किल से समझ पाते थे।
विज्ञापन
व्हीलचेयर पर पहुंचे वोट डालने
छलेरा में रहने वाले 48 वर्षीय जय भगवान दिव्यांग हैं। चलने फिरने में असमर्थ हैं। यहां तक की बोल तक नहीं पाते हैं। दूसरों की बातों को भी समझने में मुश्किल आती है। इस वजह से इनकी शादी तक नहीं हुई हैं। लेकिन इनके वोट डालने का जज्बा कम नहीं है। सुबह 10 बजे ही पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
इन्हें पोलिंग बूथ पर देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए। पोलिंग बूथ पर आए जय भगवान के भाई ने बताया कि वे चलने फिरने के साथ - साथ बोल तक नहीं पाते हैं। लेकिन पिछले कई सालों से वोट डाल रहे हैं। हम लोगों को बहुत खुशी होती जब वो अपने अधिकार का प्रयोग करते हैं।
पैर का हुआ ऑपरेशन, फिर भी आए वोट डालने
सदरपुर में रहने वाले सुधीर के एक पैर की हड्डी बढ़ गई थी। जिस वजह से चल नहीं पाते थे। किसी की मदद से ही चल पाते हैं। कुछ दिनों पहले ही सुधीर के पैर का ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर ने आराम करने के लिए बोला है। लेकिन फिर भी अपना राष्ट्र धर्म निभाने के लिए शनिवार को वोट डालने के लिए चेतराम कन्या इंटर कॉलेज में वोट डालने के लिए पहुंचे।
सुधीर ने बताया कि 5 साल में वोट डालने का मौका मिल पाता है। ऐसे में मैं मौका छोड़ना नहीं चाहता था। चुनाव के दौरान हर वोट का महत्व होता है। मेरा वोट प्रत्याशी को जीताने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए मैं वोट डालने के लिए पहुंचा हूं। मुझे उम्मीद है कि जो सरकार जीतकर आएगी वो मेरे जैसे लोगों के लिए स्कीम लेकर आएगी।