फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   physical harassment by tantriks in metreo cities

तांत्रिकों का जाल: देसी इलाज के नाम पर शोषण

Sun, 04 May 2014 11:30 AM IST
Updated Sun, 04 May 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
physical harassment by tantriks in metreo cities

दिल्ली के पढ़े-लिखे परिवारों के ऊपर भी तांत्रिकों का जाल फैला हुआ है। दिल्ली के आधुनिक परिवार भी किसी न किसी बाबा या तंत्र-मंत्र करने वाले के झांसे में आ जाते हैं।

विज्ञापन


तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक वालों की चपेट में आने वालों में नवविवाहितों से लेकर शादी के बाद आधा दर्जन वसंत देख चुके लोग भी शामिल हैं।

दिल्ली महिला आयोग में दांपत्य जीवन को बिखरने से बचाने के लिए ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें बात को और बिगाड़ने में तांत्रिकों का भी हाथ रहा है। इनमें से कुछ शादी के बाद आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए डॉक्टर से भी पहले तांत्रिकों के पास जाते हैं।

विज्ञापन

इन समस्याओं का इलाज करते हैं तांत्रिक

physical harassment by tantriks in metreo cities

दिल्ली महिला आयोग में परिवारों को टूटने से बचाने के लिए काउंसलिंग करने वाली सदस्या रूपेंद्र कौर बताती हैं कि दिल्ली के अधिकांश परिवार किसी न किसी बाबा के चक्कर में रहते हैं।

कौर ने कहा कि उनके पास काउंसलिंग के लिए आने वाले मामलों की तह में जाने पर पता चलता है कि दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों खासतौर पर बच्चे न होने, ससुराल पक्ष के प्रति लड़की का व्यवहार सही न होने आदि मामलों में झाड़-फूंक करवाई जाती है।

कमाल की बात यह है कि तांत्रिकों के पास लड़कियों को ही ले जाकर इलाज कराया जाता है। पुरुष खुद नहीं जाते, लेकिन पत्नियों को भेजने के लिए रजामंद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई सटीक आंकड़ा नहीं है लेकिन ज्यादातर मामलों में लड़कियों का वहां शोषण किया जाता है।

तांत्रिकों की पोल खोलते ये केस

physical harassment by tantriks in metreo cities

पहला मामला नजफगढ़ का है। इसमें आरोपी तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसमें पेशे से अध्यापिका लड़की को तांत्रिक के पास ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

यह मामला दिल्ली महिला आयोग में आया। जिसमें बताया गया कि घरेलू समस्याओं के कारण लड़की को तांत्रिक के पास ले जाया गया। वहां उसका शोषण किया गया।

दूसरा मामला वसंत कुंज का है। आखिर में यह भी दिल्ली महिला आयोग में आया। इसमें चंडीगढ़ की लड़की की शादी दिल्ली में हुई। लेकिन घर में अनबन के चलते लड़की पर हवा का चक्कर बताकर तांत्रिक को दिखाया गया। जब लड़की के साथ तांत्रिक ने गलत व्यवहार किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने तांत्रिक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed