फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   photographs will revels child juvenile home condition

फोटोग्राफ खोलेंगे बाल सुधार गृह की पोल

Sat, 16 Dec 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 16 Dec 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
photographs will revels child juvenile home condition

फेज-दो स्थित बाल सुधार गृह में नाबालिगों पर हुए अत्याचार की कहानी तो रिपोर्ट में बताई ही जाएगी, वहां मिली अनियमितताओं के सुबूत के फोटो भी प्रस्तुत किए जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि फोटोग्राफ में साफ स्पष्ट है कि नाबालिगों पर किस तरह का अत्याचार किया जाता था और बाल सुधार गृह के अधिकारी जानते हुए भी कार्रवाई नहीं करते थे।

विज्ञापन


बीते दिनों 16 साल के एक नाबालिग ने जिस तरह बाल सुधार गृह की पोल खोली है, उससे लगता है कि  वहां नाबालिगों को अपराधी बनाने का रास्ता सिखाया जाता था। आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर बाल सुधार गृह के अधिकारी बचाव का कोई तर्क पेश कर सकते थे, मगर जांच अधिकारी ने ऐसी कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्र का कहना है कि नाबालिगों द्वारा लगाए गए आरोप काफी हद तक पुष्ट हैं। उनके साक्ष्य भी फोटोग्राफ के माध्यम से जुटा लिए गए थे। अब रिपोर्ट के साथ-साथ फोटो भी बाल सुधार गृह के हालात को उजागर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग हो गया था फरार

photographs will revels child juvenile home condition

गौरतलब है कि दिसंबर में एक नाबालिग बाल सुधार गृह से छूटकर अपने घर गया था। उसी ने सुधार गृह की पूरी पोल खोली थी। इसके बाद जांच टीम गठित की गई थी और एनएचआरसी की ओर से भी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी किया गया था।

इस मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचने के बाद बाल सुधार गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई लगभग तय है।

जांच पूरी हो चुकी है। किन्हीं कारणों से रिपोर्ट जिलाधिकारी को नहीं भेजी जा सकी थी। अब रिपोर्ट शनिवार सुबह ही उनके समक्ष पेश कर दी जाएगी। - राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/ओसी ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed