फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PHD student allegedly rapes JNU professor

पीएचडी छात्र ने महिला प्रोफेसर का किया रेप

Wed, 25 Feb 2015 08:31 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
PHD student allegedly rapes JNU professor

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर ने अपने ही एक छात्र पर रेप का संगीन आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता असिस्टेंट प्रोफेसर ने जेएनयू के एक पीएचडी छात्र पर पढ़ाई के दौरान दोस्ती करने और फिर उसका रेप करने के आरोप लगाए हैं।

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि आरोपी पीएचडी छात्र ने उससे शादी का वादा भी किया था और बाद में उसे धोखा दे दिया।

शा‌री‌रिक संबंध भी बनाए थे

PHD student allegedly rapes JNU professor

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़का मुनिरका में किराए पर एक फ्लैट में रहता है और अक्सर उसके पास पढ़ाई के लिए आता रहता है।

पीड़िता ने ये भी बताया कि इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई और दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। आरोपी ने महिला प्रोफेसर से शादी का वादा भी किया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता से पिछले कुछ दिनों से दूरी बनाए रखी है। यहां तक कि उसने म‌हिला से शादी करने से भी मना कर दिया है और कहा कि वह उसे लेकर कभी गंभीर नहीं था।

महिला की मेडिकल जांच कराई गई थी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीएचडी छात्र को पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है इसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed