मेट्रो फेज तीन में एक ही लाइन से जुड़ेंगे ये चार विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो फेज तीन के ऑपरेशनल होते ही मेट्रो की सवारी युवाओं को सबसे ज्यादा लुभाएगी, क्योंकि दिल्ली के सभी बड़े विश्वविद्यालय मेट्रो नेटवर्क के जद में होंगे। फेज तीन में पहली बार एक लाइन पर एक साथ चार बड़े विश्वविद्यालय मेट्रो से जुड़ जाएंगे। यह सुविधा दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन) के खुलने से मिलेगी।
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, आईआईआईटी दिल्ली के अलावा नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी मैजेंटा लाइन से जुड़ जाएंगे। अभी तक इन विश्वविद्यालय तक जाने के मेट्रो की सीधे कनेक्टविटी नहीं थी। मगर अब जामिया, आईआईटी दिल्ली के नाम से मेट्रो स्टेशन होंगे।
जबकि मुनिरका से जेएनयू और नोएडा के ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन से एमिटी कैंपस नजदीक होगा। बता दें कि डीयू का नॉर्थ कैंपस समेत कई कॉलेज पहले से मेट्रो नेटवर्क पर उपलब्ध है।
अब डीयू का साउथ कैंपस भी मेट्रो नेटवर्क की जद में होगा। मेट्रो फेज तीन की सबसे बड़ी लाइन पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर पड़ने वाला स्टेशन दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस स्टेशन साउथ कैंपस के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के पास बन रहा है। छात्रों को साउथ कैंपस पहुंचना भी आसान होगा।
सबसे पहले जुड़ेगा जामिया मिल्लिया इस्लामिया
मैजेंटा लाइन पर पड़ने वाला जामिया इस वर्ष सबसे पहले मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगा। इस कारण मैजेंटा लाइन के इस हिस्से कालकाजी मंदिर से बॉटेनिकल गार्डन के बीच सबसे पहले ट्रायल शुरू हुआ था। ट्रायल पूरा होते ही दिल्ली मेट्रो पूरा लाइन का इंतजार करने के बजाये इस सेक्शन को खोल देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल तक इस पर ट्रायल खत्म हो जाएगा।
ये विश्वविद्यालय व कॉलेज अभी जुड़े है मेट्रो नेटवर्क से
कॉलेज/विश्वविद्यालय स्टेशन
डीयू नॉर्थ कैंपस विश्वविद्यालय
लेडी श्रीराम कॉलेज कैलाश कॉलोनी
दयाल सिंह कॉलेज जेएलएन स्टेडियम
देशबंधु कॉलेज नेहरू प्लेस
आईपी कॉलेज सिविल लाइंस
आईपी विश्वविद्यालय द्वारका सेक्टर-16
अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारका
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय कश्मीरी गेट
मेट्रो फेज तीन में इस साल ये जुड़ेंगे
शिक्षण संस्थान स्टेशन मेट्रो लाइन
जेएनयू मुनिरका मजेंटा लाइन
आईआईटी दिल्ली आईआईटी दिल्ली मैजेंटा लाइन
जामिया जामिया मिल्लिया इस्लामिया मैजेंटा लाइन
साउथ कैंपस दुर्गाबाई देशमुख पिंक लाइन
पीजीडीएवी कॉलेज विनोबा पुरी पिंक लाइन