फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Phase three will join the same subway line four university

मेट्रो फेज तीन में एक ही लाइन से जुड़ेंगे ये चार विश्वविद्यालय

Mon, 09 Jan 2017 12:54 PM IST
बृजेश सिंह /अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Phase three will join the same subway line four university
मेट्रो - फोटो : amar ujala

मेट्रो फेज तीन के ऑपरेशनल होते ही मेट्रो की सवारी युवाओं को सबसे ज्यादा लुभाएगी, क्योंकि दिल्ली के सभी बड़े विश्वविद्यालय मेट्रो नेटवर्क के जद में होंगे। फेज तीन में पहली बार एक लाइन पर एक साथ चार बड़े विश्वविद्यालय मेट्रो से जुड़ जाएंगे। यह सुविधा दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन) के खुलने से मिलेगी।

विज्ञापन


दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, आईआईआईटी दिल्ली के अलावा नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी मैजेंटा लाइन से जुड़ जाएंगे। अभी तक इन विश्वविद्यालय तक जाने के मेट्रो की सीधे कनेक्टविटी नहीं थी। मगर अब जामिया, आईआईटी दिल्ली के नाम से मेट्रो स्टेशन होंगे।
विज्ञापन


जबकि मुनिरका से जेएनयू और नोएडा के ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन से एमिटी कैंपस नजदीक होगा। बता दें कि डीयू का नॉर्थ कैंपस समेत कई कॉलेज पहले से मेट्रो नेटवर्क पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डीयू का साउथ कैंपस भी मेट्रो नेटवर्क की जद में होगा। मेट्रो फेज तीन की सबसे बड़ी लाइन पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर पड़ने वाला स्टेशन दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस स्टेशन साउथ कैंपस के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के पास बन रहा है। छात्रों को साउथ कैंपस पहुंचना भी आसान होगा। 

सबसे पहले जुड़ेगा जामिया मिल्लिया इस्लामिया

Phase three will join the same subway line four university
दिल्ली मेट्रो - फोटो : प्िपि्

मैजेंटा लाइन पर पड़ने वाला जामिया इस वर्ष सबसे पहले मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगा। इस कारण मैजेंटा लाइन के इस हिस्से कालकाजी मंदिर से बॉटेनिकल गार्डन के बीच सबसे पहले ट्रायल शुरू हुआ था। ट्रायल पूरा होते ही दिल्ली मेट्रो पूरा लाइन का इंतजार करने के बजाये इस सेक्शन को खोल देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल तक इस पर ट्रायल खत्म हो जाएगा।

ये विश्वविद्यालय व कॉलेज अभी जुड़े है मेट्रो नेटवर्क से
कॉलेज/विश्वविद्यालय     स्टेशन
डीयू नॉर्थ कैंपस            विश्वविद्यालय
लेडी श्रीराम कॉलेज        कैलाश कॉलोनी
दयाल सिंह कॉलेज        जेएलएन स्टेडियम
देशबंधु कॉलेज             नेहरू प्लेस
आईपी कॉलेज              सिविल लाइंस
आईपी विश्वविद्यालय       द्वारका सेक्टर-16
अंबेडकर विश्वविद्यालय     द्वारका
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय   कश्मीरी गेट

मेट्रो फेज तीन में इस साल ये जुड़ेंगे 
शिक्षण संस्थान        स्टेशन                       मेट्रो लाइन
जेएनयू                   मुनिरका                        मजेंटा लाइन
आईआईटी दिल्ली    आईआईटी दिल्ली            मैजेंटा लाइन
जामिया            जामिया मिल्लिया इस्लामिया   मैजेंटा लाइन
साउथ कैंपस            दुर्गाबाई देशमुख               पिंक लाइन
पीजीडीएवी कॉलेज        विनोबा पुरी                 पिंक लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed