फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Petrol pump manager arrest in case of blackmailing the Delhi University student

डीयू की छात्रा को ब्लैकमेल करने वाला धरा, अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की दे रहा था धमकी

Thu, 06 Jun 2019 07:46 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 06 Jun 2019 07:46 AM IST
सार

-8 लाख रुपये नहीं देने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की दे रहा था धमकी
- पुलिस ने केरल के कोल्लम से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Petrol pump manager arrest in case of blackmailing the Delhi University student
handcuff

विस्तार

ब्राजील में बसने और एप्पल के फोन की कीमत चुकाने के लिए पेट्रोल पंप मैनेजर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। फेसबुक पर छात्रा का दोस्त बना मैनेजर अखिल अजयान (26) धमकी दे रहा था कि 8 लाख रुपये न देने पर उसके अश्लील फोटो रिश्तेदारों को भेज देगा और सोशल मीडिया पर डाल देगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने अखिल अजयान को कोल्लम, केरल से गिरफ्तार किया है। वह अपने ग्राहकों से ठगी में लगा हुआ था।

विज्ञापन


साइबर क्राइम यूनिट के डीसीपी अन्येश रॉय ने बताया कि छात्रा के पिता ने शिकायत दी थी कि उनकी बेटी के एक फेसबुक फ्रेंड ने उसके अश्लील फोटो (चेहरे का इस्तेमाल कर बनाया गया) और वीडियो परिजनों को भेजे। अब वह धमकी दे रहा है कि उसे 8 लाख रुपये नहीं दिए तो वह फोटो सोशल मीडिया और अश्लील साइटों पर डाल देगा।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर एसीपी आदित्य गौतम की देखरेख में एसआई प्रभात, एएसआई हरजीत और हवलदार जितेंद्र की विशेष टीम बनाई गई। जांच में पता लगा कि आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे कोल्लम, केरल से 4 जून को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे दो मोबाइल, लैपटॉप व अन्य डिवाइस बरामद हुईं। कोल्लम, केरल से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन करने वाले अखिल का पिता टेलर है। उसने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर बतौर ऑपरेटर काम करना शुरू किया था।

इसके बाद मैनेजर बन गया। इसके कार्यकाल में हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भारी मात्रा में पेट्रोल लेने ग्राहकों को पांच फीसदी कैशबैक की ड्राइव ट्रेक स्कीम चलाई थी। आरोपी ग्राहकों से कैश ले लेता था और आगे अपने या किसी रिश्तेदार के कार्ड से पेमेंट कर देता था। ऐसे में वह पांच फीसदी कैशबैक अपने पास रख लेता था। इस तरह इसे हर महीने डेढ़ लाख की अतिरिक्त कमाई होने लगी थी। 

फेसबुक पर दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग
अखिल फेसबुक पर युवतियों से दोस्ती करता था। वह युवती से उसके परिवार आदि की पूरी जानकारी जुटा लेता था। इसके बाद उनकी अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। आरोपी ने 1.25 लाख रुपये का फोन लिया था। युवती से पैसे लेकर वह इसका बिल चुकाना चाहता था।


ब्राजील की युवती से भी लिए थे रुपये
अखिल ने बताया कि ब्राजील की एक युवती उसकी दोस्त है। वह युवती से मिलने इस वर्ष टर्की गया था। उसने ब्राजील की युवती से 6000 यूएस डॉलर ले लिए थे। वह डीयू की छात्रा से आठ लाख रुपये ऐंठना चाहता था। इसके बाद वह ब्राजील की दोस्त के साथ वहीं जाकर बस जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed