मां-बेटे से थे संबंध: बीयर पार्टी के बाद गे-पार्टनर ने MBA छात्र को मार डाला... और भी हुए चौंकाने वाले खुलासे
हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर निवासी आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा अपने चचेरे भाई मोहित उर्फ राहुल के साथ दिल्ली और गुरुग्राम क्षेत्र में रैपिडो के लिए काम कर रहा था। मुख्य आरोपी के मृतक की मां के साथ अवैध संबंध थे।
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में बीते 13 अप्रैल को एमबीए छात्र की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बीयर पार्टी के बाद छात्र की हत्या की थी। मुख्य आरोपी के मृतक की मां के साथ अवैध संबंध थे। उसके छात्र से भी समलैंगिक संबंध थे।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया के अनुसार खिड़की एक्सटेंशन के एक फ्लैट में 13 अप्रैल की सुबह एक युवक का शव मिला। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। गुरुग्राम में नाइट शिफ्ट की नौकरी कर घर लौटे उसके दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में मृतक की पहचान गन्नौर, सोनीपत, हरियाणा निवासी के रूप में हुई।
पुलिस जांच में पता चला कि वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कई समलैंगिक क्लबों का सदस्य था। आरोपियों को पकड़ने के लिए देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली और गुरुग्राम में दबिश दी गई। मालवीय नगर पुलिस एक आरोपी मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा फरार था।
इंस्पेक्टर सुशील कुमार की टीम में तैनात एएसआई एएसआई अशोक दहिया को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा अपने सहयोगी से मिलने के लिए शाम को गुरुग्राम के राजेंद्र नगर इलाके में आएगा। एसीपी नरेश सोलंकी की निगरानी में इंस्पेक्टर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच के बाद महावीर, निवासी गन्नौर, हरियाणा निवासी वीरेंद्र उर्फ मोटा (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी रैपिडो में काम करता था
हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर निवासी आरोपी वीरेंद्र उर्फ मोटा अपने चचेरे भाई मोहित उर्फ राहुल के साथ दिल्ली और गुरुग्राम क्षेत्र में रैपिडो के लिए काम कर रहा था। मगर बाद में आरोपी व युवक के समलैंगिक संबंध बन गए।