Kartavya Path: आइसक्रीम और पानी की लगेंगी 120 ट्रोलियां, NDMC ने जारी किए लाइसेंस
एनडीएमसी के आदेश में कहा गया है कि आइसक्रीम ट्रॉली व्यापार लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। केवल लाइसेंसधारी वेंडरों की ही यहां पर ट्रोली लगाने की अनुमति होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्तव्य पथ कितने आइस्क्रीम और पानी बेचने अपनी ट्रॉलियां लगा सकते हैं इसको लेकर नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने फैसला कर लिया है। एनडीएमसी ने इनकी अधिकतम संख्या 120 तय की है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि सेंट्रल विस्टा लॉन और इंडिया गेट के बीच कार्तव्य पथ पर छह वेंडिंग जोन हैं।
उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वेंडिंग जोन में अधिकतम 15 आइसक्रीम ट्रॉली और पांच पानी वितरण कियोस्क हो सकते हैं। इसलिए कुल मिलाकर, 120 ट्रॉलियों में 90 आइसक्रीम ट्रॉली और 30 पानी के कियोस्क - को छह वेंडिंग क्षेत्रों में अनुमति दी गई है।
एनडीएमसी के आदेश में कहा गया है कि आइसक्रीम ट्रॉली व्यापार लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। केवल लाइसेंसधारी वेंडरों की ही यहां पर ट्रोली लगाने की अनुमति होगी। इस आदेश का कड़ाई से पालन हो इसके लिए एनडीएमसी ने जिलाधियाकिरयों को कर्तव्य पथ की कड़ाई से निगरानी करने के लिए सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती करने को कहा है।
उपाध्याय ने कहा कि एनडीएमसी लोगों को कार्तव्य पथ पर मौजूद जल निकायों में लोगों न कूदने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही प्रभावी पार्किंग प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई जगह कूड़ा-करकट से अटे न रहें और अन्य नियमों का पालन किया जाए।