फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Permission to conduct a round of Nizamuddin Dargah with empty hands 

अमर उजाला लाइव: निजामुद्दीन दरगाह का खाली हाथ एक फेरा लगाने की इजाजत

Mon, 07 Sep 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2020 05:53 AM IST
सार

  • 5 माह 16 दिन बाद रविवार को खुली दरगाह की चौखट पर पहुंचे हजारों लोग 
  • कोविड-19 से सुरक्षा के रहे समुचित इंतजाम, लोगों को समझाने में छूट रहे पसीने  

विज्ञापन
Permission to conduct a round of Nizamuddin Dargah with empty hands 
निजामुद्दीन दरगाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सड़क से हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह की तरफ जाने वाले मोड़ पर मास्क की दुकानें लगी हैं। दुकानदार दरगाह जाने वाले हर व्यक्ति को मास्क लेकर जाने की नसीहत दे रहे हैं। यह भी बता रहे हैं कि बिना मास्क लगाए प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी। करीब 200 मीटर आगे बढ़ने पर खाने-पीने की स्थायी दुकानें अब खुल गईं हैं। 

विज्ञापन


यहां पहले की ही तरह दुकानदार आने-जाने वाले हर शख्स से गरीबों को खाना खिलाने की अपील कर रहे हैं। दस कदम और आगे बढ़ने पर फूल और प्रसाद बेचने वाले भी कमोबेश लोगों को छूकर फूलमाला खरीदने व जूता-चप्पल दुकानों पर ही उतार कर रखने की गुजारिश कर रहे हैं। दुकानदारों के इस तरह के बर्ताव पर कई लोग ऐतराज जताते दिखे और उन्हें लोगों को नहीं छूने की सलाह देते भी नजर आए। 
विज्ञापन


अगले कदम पर दरगाह का मुख्य द्वार है, जहां पर हैंड सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। अंदर जाने से पहले लोग अपने हाथों को सैनिटाइज करें, इसके लिए एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाई गई है। जो इस बात की निगरानी भी रख रहा है कि दरगाह के अंदर 10 साल से छोटे बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग न जा पाएं। जो लोग बच्चों को लेकर पहुंचे, ऐसे लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि 2 लोग साथ में आए, तो एक ने बाहर बच्चे को संभाला और दूसरे ने दरगाह की चौखट पार की। दरगाह के अंदर करीब 40 जगहों पर हैंड सैनिटाइजर लगाया गया है। वहीं मना करने के बावजूद जो लोग दरगाह में फूल और प्रसाद लेकर आ रहे हैं, उन्हें इसे कूड़ेदान में फेंकना पड़ रहा है।


दरगाह की मुख्य जगह पर खाली हाथ जाकर केवल एक फेरा लगाने की इजाजत है। महिलाओं को यहां जाने की इजाजत नहीं है। दिल्ली पुलिस ने दरगाह के मुख्य द्वार पर 5 सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। जिनसे इस बात की निगरानी रखी जा रही है कि किसी भी हाल में दरगाह के अंदर भीड़ इकट्ठी न होने पाए। दरगाह प्रशासन के अनुसार रविवार को लगभग हजारों लोग हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed