फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Permission required before organising any event in JNU

Delhi NCR News: जेएनयू में कार्यक्रम के आयोजन से पहले अनुमति जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
दशहरा पर हुए बवाल के बाद प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दशहरा कार्यक्रम में छात्र संगठनों के बीच हुए बवाल को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में डीन छात्र कार्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के अनुसार विश्वविद्यालय में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए अनुमति ली जानी चाहिए। ऐसा न करने पर आयोजकों के खिलाफ यूनिवर्सिटी नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

हॉस्टल में रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने और परिसर में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का परामर्श है। विश्वविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में आया है कि बृहस्पतिवार को परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ। जेएनयू प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने कहा कि परिसर में सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जेएनयू प्रशासन किसी भी रूप में या किसी के द्वारा भी की गई हिंसा से निपटने के लिए कानून का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

एडवाजरी के अनुसार जेएनयू प्रशासन ने छात्र समूहों से हिंसा का सहारा लेने और कानून को अपने हाथ में लेने से बचने की अपील की। ऐसा न करने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की बात की। आयोजकों को परामर्श दिया है कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार परिसर में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व अनुमति ली जानी चाहिए। वरना आयोजकों के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। आईएचए सभी हितधारकों से अपील करता है कि वह सुरक्षित परिसर सुनिश्चित करने के लिए जेएनयू प्रशासन के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed