फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People will not be able to cast vote by voter slip in Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव में मतदाता पर्ची से नहीं डाल सकेंगे मत

Fri, 08 Mar 2019 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
People will not be able to cast vote by voter slip in Lok Sabha elections
loksabha election 2019

इस बार लोकसभा चुनाव के मतदान में मतदाता पर्ची का प्रयोग नहीं होगा। चुनाव आयोग ने मतदाता पर्ची से मतदान करने की सुविधा को समाप्त कर दिया है। मतदाता पहचान पत्र और अन्य तय कागजात के साथ ही मतदाता अपना मत दे सकेंगे। हालांकि अभी आयोग ने वैध प्रमाण पत्रों की सूची जारी नहीं की है। 

विज्ञापन


मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने मतदाता पर्ची की सुविधा दी थी, ताकि मतदान करने में मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। आयोग के आदेश पर प्रशासन मतदाताओं को घर-घर जाकर पर्ची देता था। साथ ही मतदान केंद्र के बाहर भी पर्ची दी जाती थी। 
विज्ञापन


अगर मतदाता के पास पर्ची है तो उसको मतदान करने के लिए अन्य किसी कागजात या पहचान पत्र दिखने की जरूरत नहीं होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आयोग ने मतदाता पर्ची से मतदान करने पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मतदान करने के लिए पहचान पत्र या अन्य जरूरी कागजात की जरूरत होगी। हालांकि, अभी आयोग ने उन कागजात की सूची नहीं दी है। वहीं, लोकसभा चुनाव में मतदाता पर्ची का वितरण होगा या नहीं। आयोग ने इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं। 


इन कागजातों को मिली थी मान्यता
आयोग ने पिछले चुनाव में मतदान करने के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य या केंद्र व निजी कंपनी का फोटोयुक्त आईकार्ड, संपत्ति रजिस्ट्री, फोटोयुक्त ओबीसी प्रमाण पत्र, पेंशन कागजात, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, मनरेगा पहचान पत्र, बीमा योजना स्मार्ट कार्ड को मान्यता दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed