{"_id":"d80d8331c02b78e1c73d672e396f3434","slug":"people-will-complain-to-ngt-for-the-greenry-of-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क की हरियाली के लिए लोग करेंगे एनजीटी में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क की हरियाली के लिए लोग करेंगे एनजीटी में शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Dec 2015 06:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई सामाजिक संगठन सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क की हरियाली खराब करने के खिलाफ एनजीटी जाएंगे।
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से एक निजी संस्था को लेजर वैली पार्क में चार से छह दिसंबर तक कार्यक्रम की अनुमति दी गई।
इस कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए चार दिसंबर को शहर के प्रतिष्ठित संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश को ज्ञापन दिया था।
इसमें मांग की गई थी कि वह इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दें। मगर इस दिशा में प्रशासन ने कुछ नहीं किया। यह कार्यक्रम रविवार को भी जारी रहा। इसके आयोजन से पार्क की हरियाली काफी खराब हो गई है।
विज्ञापन
पार्क में निजी संस्था के तीन दिवसीय खाना-पीना और डांस का कार्यक्रम रखा गया था। आयोजकों ने पार्क में खाने की बड़ी-बड़ी स्टॉल और डांस के लिए बड़े फ्लोर लगाए थे। आम आदमी के प्रवेश पर भी आयोजकों ने रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आने वालों के लिए प्रवेश शुल्क प्रतिदिन 350 रुपये व तीन दिन के लिए 650 रुपये निर्धारित किया गया था। लेजर वैली पार्क एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र जैन ने कहा कि हरियाली को खत्म करने के विरोध में वह अन्य कई संगठनों के साथ एनजीटी जा रहे हैं।
नेचर इंटरनेशनल के अध्यक्ष शरद गोयल, महासचिव अभय जैन, गुड़गांव सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष आरएस राठी व समाजसेवी बनवारी लाल सैनी भी जिला प्रशासन और कार्यक्रम आयोजित करने वाली कंपनी के खिलाफ एनजीटी में शिकायत करने जा रहे हैं।