{"_id":"5f5493148ebc3e2bb76208ad","slug":"people-who-go-to-murthal-stay-in-self-isolation-and-get-tested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल गए लोग सेल्फ आइसोलेशन में रहें और जांच करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल गए लोग सेल्फ आइसोलेशन में रहें और जांच करवाएं
Sun, 06 Sep 2020 01:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
नई दिल्ली, एजेंसी
नई दिल्ली, एजेंसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:13 PM IST
सार
- - दिल्ली सरकार ने मुरथल के ढाबों पर गए लोगों को दी सलाह
- - इन ढाबों पर जाना अभी बेहद खतरनाक है
विज्ञापन
मुरथल के मशहूर ढाबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि जो दिल्लीवासी मुरथल के मशहूर ढाबों में गए थे उन्हें खुद को सेल्फ आइसोलेशन में जाना चाहिए तथा कोरोना जांच करवानी चाहिए। मुरथल के अमरीक सुखदेव ढाबे के 65 तथा गरम धरम ढाबे के 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सोनीपत के डीसी श्याम लाल पुनिया के मुताबिक बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक ये ढाबे बंद कर दिये गये थे।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जो लोग इन ढाबों में गए थे उन्हें फौरन सेल्फ आइसोलेट होना चाहिए और तीन-चार दिन बाद अपनी कोरोना जांच करवानी चाहिए। इन ढाबों पर जाना अभी बेहद खतरनाक है क्योंकि यहां कई राज्यों से लोग आते जाते हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी सोनी जिला प्रशासन ने ढाबा कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है। डीसी पुनिया के अनुसार अन्य ढाबों पर भी कोरोना जांच के लिए सैँपलिंग शुरू कर दी गई है। कोरोना महामारी के मद्देनजर सभी ढाबों को उनके यहां आने वाले लोगों की संख्या तथा उनके फोन नंबर रजिस्टर में दर्ज करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस आधार पर हम लोगों की तलाश में लगे हैं जो पिछले दिनों इन ढाबों पर गए थे। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से अधिकतर कुछ दिन पहले ही बिहार से लौटे हैं।