फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People upset due to closure of three railway gates in outer Delhi for 18 hours

रेलवे क्रासिंग बनीं नासूर: 18 घंटे बंद रहते तीन रेल फाटक, लोगों का समय हो रहा बर्बाद, रोज गुजरती इतनी ट्रेनें

Sun, 24 Dec 2023 08:30 AM IST
आकाश दुबे धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Dec 2023 08:30 AM IST
सार

किराड़ी, घेवरा और नरेला रेलवे फाटक ऐसी जगह पर हैं, जहां रोज हजारों वाहन आवागमन करते हैं। तीनों रेलवे फाटक पर रोज 90 से 138 ट्रेनें गुजरती हैं।

विज्ञापन
People upset due to closure of three railway gates in outer Delhi for 18 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी के बाहरी दिल्ली इलाके में तीन रेलवे फाटक लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। यहां पर लोगों का समय बर्बाद होने के साथ ही प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। किराड़ी, घेवरा और नरेला रेलवे फाटक ऐसी जगह पर हैं, जहां रोज हजारों वाहन आवागमन करते हैं। तीनों रेलवे फाटक पर रोज 90 से 138 ट्रेनें गुजरती हैं।

विज्ञापन


एक ट्रेन गुजरने के दौरान छह से आठ मिनट तक यातायात रोका जाता है। ऐसे में 24 घंटे में नौ घंटे से लेकर 18 घंटे तक अलग-अलग फाटक पर यातायात बंद रहता है। इस वजह से लोगों का समय बर्बाद होने के साथ ही वायु प्रदूषण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन

यहां पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाने की बात कई वर्षों से हो रही है। योजना भी तैयार कर ली गई है। इस वर्ष सितंबर में योजना को धरातल पर उतारने की मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि निर्माण संबंधी फाइल अलग-अलग विभागों की अनुमति का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगले वर्ष निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

मानक से 100  गुना अधिक है यातायात का दबाव
तीनों फाटकों का सर्वे कराया गया है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। तीनों रेलवे फाटक पर ब्रिज बनाने कितने जरूरी हैं, इसे रेलवे के ट्रेन व्हीकल यूनिट (टीवीयू) मैथड से समझा जा सकता है। रेलवे का नियम कहता है कि जिस रेलवे फाटक का टीवीयू एक लाख से अधिक होता है, वहां रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) या रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण जरूरी है। किराड़ी रेलवे फाटक का टीवीयू 25.21 लाख, घेवरा का टीवीयू 33.49 लाख और नरेला रेलवे फाटक का टीवीयू 25.30 लाख है। रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन संख्या व फाटक से गुजरने वाले वाहनों की संख्या के आधार पर टीवीयू निकाला जाता है।

विज्ञापन

किराड़ी रेलवे फाटक रोजाना 94 ट्रेन गुजरती हैं
किराड़ी रेलवे फाटक दिल्ली-अंबाला लाइन पर है। यहां पर रोजाना 94 ट्रेन गुजरती हैं। प्रत्येक ट्रेन के गुजरने के दौरान छह मिनट फाटक बंद किया जाता है। इस हिसाब से 24 घंटे में औसतन 8-9 घंटे फाटक यातायात के लिए बंद रहता है। इससे सुबह और शाम सबसे ज्यादा जाम लगता है। यहां पर 24 घंटे में 26,827 कई तरह के वाहन गुजरते हैं। यहां का टीवीयू 25.21 लाख है। ऐसे में यहां पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत में रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। यह 23.2 मीटर चौड़ा और 900 मीटर लंबा होगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 24 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

घेवरा रेलवे फाटक
यह फाटक भी दिल्ली-अंबाला लाइन पर ही स्थित है। यहां भी रोजाना 94 ट्रेन गुजरती हैं। प्रत्येक ट्रेन के गुजरने के दौरान छह मिनट फाटक बंद रहता है। ऐसे में 24 घंटे में औसतन 8-9 घंटे फाटक यातायात के लिए बंद रहता है। यहां पर 24 घंटे के दौरान 35,573 वाहन गुजरते हैं। यहां का 33.49 लाख है। इस फाटक में यातायात का दबाव अधिक रहता है। इससे हमेशा जाम लगा रहता है। ऐसे में यहां पर 200 करोड़ की लागत में रेलवे ओवर ब्रिज या फिर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। यह 33.70 मीटर चौड़ा और 950 मीटर लंबा होगा। इसके साथ ही एक सबवे का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू होने के 36 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नरेला रेलवे फाटक
इस रेलवे रूट पर 138 ट्रेनें रोजाना गुजरती हैं। यहां पर एक ट्रेन गुजरने के दौरान आठ मिनट के लिए यातायात रोका जाता है। इससे 24 घंटे में औसतन 15 से 18 घंटे यातायात बंद रहता है। यहां पर 24 घंटे के दौरान 18,338 विभिन्न प्रकार के वाहन गुजरते हैं। यहां का टीवीयू 25.30 लाख है। यहां पर भी यातायात का अधिक दबाव रहता है। ऐसे में 60 कराेड़ की लागत में रेलवे अंडर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह 4.5 मीटर चौड़ा और 183 मीटर लंबा होगा। इसका निर्माण कार्य शुरू होने के 24 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed