फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People seeks to court for new palam vihar colony regular

न्यू पालम विहार वालों ने कहा ‘साडा हक, ऐथे रख’

Fri, 03 Jan 2014 04:30 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 03 Jan 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
People seeks to court for new palam vihar colony regular

न्यू पालम विहार के लोगों ने सरकार से कॉलोनी को नियमित करने की मांग की है।

विज्ञापन


सरकार पर कॉलोनी के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्षद रिषीराज राणा ने अनदेखी के खिलाफ अदालत की शरण में जाने की बात कही है।

कॉलोनीवासियों की समस्या सुनने के बाद पार्षद ने कहा कि वर्ष 2011 में नियमित कॉलोनियों के लिए हुए सर्वे में शहर की कुल 45 कॉलोनियां चिह्नित की गई थीं।

इनमें 36वें स्थान पर न्यू पालम विहार का नाम शामिल था। वर्ष 2013 में कॉलोनियों को नियमित करने के निर्देशों के दौरान इस सूची से कॉलोनी का नाम हटा दिया गया।


लोगों के सामने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए राणा ने बताया कि इसका कारण जानने के लिए आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी, जिसमें 900 मीटर दायरे का बहाना बनाया गया।
विज्ञापन


इसके लिए भी जब आरटीआई का सहारा लिया गया, तो उस आरटीआई में कॉलोनी को 900 मीटर दायरे से बाहर बताया गया।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से लेकर गुड़गांव में बैठे अधिकारियों तक से कॉलोनी का नाम नियमित कॉलोनियों की सूची में शामिल करने की गुहार लगाई जा चुकी है।

लेकिन सरकार राजनीतिक दुर्भावना के चलते कॉलोनीवासियों के साथ भेदभाव कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed