{"_id":"028a56f0b5041e42ebecf3a5fd12ad59","slug":"people-said-no-development-no-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने किया वोट न देने का ऐलान, नेताजी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने किया वोट न देने का ऐलान, नेताजी परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में दनकौर ब्लॉक के ठसराना गांव में विकास नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत कर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। पंचायत में कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रविवार को आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि ठसराना से चूहड़पुर मार्ग, गडाना से ठसराना और ठसराना से धनौरी संपर्क मार्ग अब तक नहीं बनाए गए हैं। यहां पंचायत घर और अस्पताल भी नहीं हैं।
विज्ञापन
पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने सड़क व अस्पताल बनवाने, बिजली की व्यवस्था कराने समेत कई वादे किए थे। लेकिन चुनाव के बाद कोई भी लौटकर यहां नहीं आए। इसलिए इस बार किसी भी नेता या दल को वोट व सपोर्ट न देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
बैठक में ग्राम प्रधान सलीम खां, कैप्टन जियालाल, लेखराज मास्टर, सुरेश प्रधान, ठाकुर राजकुमार, रोहताश भाटी, गजेंद्र हवलदार, आनंद फौजी, चंद्रपाल मुखिया, हीरा सिंह, जगन भाटी आदि मौजूद थे। पंचायत में कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। उनका कहना है कि वे इस मुद्दे पर ग्रामीणों के साथ हैं।