फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People protests minister's order

मंत्री जी से क्यों नाराज हुए लोग?

Fri, 17 Jan 2014 01:34 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 17 Jan 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
People protests minister's order

स्थानीय रोडवेज यूनियन ने गुड़गांव डिपो से स्टाफ और बसें मेवात भेजने पर परिवहन मंत्री आफताब अहमद का विरोध किया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों परिवहन मंत्री के आदेश से गुड़गांव डिपो से 10 बसें और 20 चालक नूह डिपो भेजे गए थे। इस हफ्ते मंत्री ने 10-10 बसें, चालक और परिचालक नूंह भिजवा दिए।

इसके बाद गुड़गांव डिपो की लंबे रूट और कुछ ग्रामीण रूट पर सेवा गड़बड़ा गई है। डिपो प्रबंधन ने चालकों और बसों की कमी के चलते पहले ही एक दर्जन के करीब लंबे रूट बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन


हालांकि नए साल में इन रूट को शुरू करने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन मंत्री के फैसले से इसे धक्का लगा है। चालकों की कमी के कारण इस सप्ताह छह रूटों पर सिटी सेवा भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज तालमेल कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मंत्री को क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर प्रदेश के लाखों लोगों के बारे में सोचना चाहिए। 20 से 23 की हड़ताल में इस मुद्दे को शामिल किया जाएगा।


मेवात की तरह प्रदेश के ही नहीं, गुड़गांव के ग्रामीण हिस्सों में बसों की खासी किल्लत है। उन्होंने मुख्यमंत्री हुड्डा पर झूठी लोकप्रियता के प्रयास करने का आरोप लगाया। मंत्री से फोन पर वार्ता का प्रयास सफल नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed