फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of Ramnagar Extension are troubled by the problem of sewerage and cleanliness

Delhi NCR News: सीवरेज और सफाई की समस्या से परेशान रामनगर एक्सटेंशन के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में बोले- असामाजिक तत्व के जमावड़े से असुरक्षित महसूस कर रहीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिला स्थित रामनगर एक्सटेंशन आरडब्ल्यूए के निवासी सीवरेज की समस्या और आसपास फैली गंदगी से परेशान हैं। इसके अलावा जाम और अतिक्रमण ने उनकी समस्याएं और बढ़ा दी हैं। इलाके में स्ट्रीट लाइटें खराब होने और नाला नंबर-52 के पास असामाजिक तत्व के जमावड़े से महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। लोगों का कहना है कि इन सभी समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है।

संवाद कार्यक्रम में रविवार को कुलदीप कुमार, सीताराम निम्मी, लोकेश पांचाल, ओमपाल सिंह, राजीव पांचाल, प्रदीप कुमार, अमित जैन, रूपेश कटारिया और अमित सहित अन्य ने बताया कि नाला नंबर-52 की साफ-सफाई नहीं होती है। इसमें गाद जमी हुई है। यह नाला लगभग तीन विधानसभा को कवर करता है। फिर भी यह हाल है। लोगों ने बताया कि इस नाले को जाली से कवर कर दिया गया था, लेकिन नाले के पास असामाजिक तत्व के जमावड़े ने इसकी जाली को तोड़ दिया है। वह हमेशा इसी नाले के पास खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इलाके में कई सारी स्ट्रीट लाइटें टूटी हुई हैं या खराब पड़े हुए हैं जिससे कॉलोनियों में अंधेरा छाया रहता है। इसका फायदा उठाकर बदमाश महिलाओं से झपटमारी करते हैं, जिससे महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। वहीं, कॉलोनी में जल निकासी का स्रोत न होने से बारिश के दौरान सड़क पर लबालब पानी भर जाता है। ऐसे में लोगों को घुटने भर पानी में तैर कर चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
नाले की जाली खुली होने की वजह से आसपास के लोग अब इसी में कूड़ा फेंक कर चले जाते हैं। नाला जाम होने की वजह से इसमें से दुर्गंध आती है। - लोकेश पांचाल, अध्यक्ष

नाले के आसपास असामाजिक तत्व दिन भर ग्रुप बना कर नशा करते हैं। पुलिस जब आती है तो सायरन बजाकर आती है, जिससे बदमाश भाग जाते हैं। - सीताराम निम्मी, निवासी

इलाके में कई सारी स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, उनमें से ज्यादातर लाइट शाम के समय नहीं जलती है। इसका फायदा उठाकर चोर घर से चोरी करके भाग जाते हैं। - अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष


नाले के आसपास लोगों ने अवैध पार्किंग बना दिया है। कॉलोनी के बाहर के लोग भी यहां पर अपने वाहन खड़े करके चले जाते हैं, जिससे इलाके में जाम लग जाता है।- राजीव पांचाल, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article