फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People in Delhi performed Eid prayers in homes

पुलिस की अपील आई काम, ईद की नमाज घरों में की अदा, जामा मस्जिद इलाके में ड्रोन से रखी गई नजर

Mon, 25 May 2020 08:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 May 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
People in Delhi performed Eid prayers in homes
लोगों ने घरों में अदा की ईद की नमाज - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन में सोमवार को ईद उल फितर के त्योहार पर पुलिस की अपील कारगर साबित हुई। ईद पर मस्जिद में न जाकर लोगों ने घरों में ही नमाज अदा कर एक-दूसरे से खुशियां बांटी। पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस सुबह सात बजे से ही सभी जिलों में गश्त पर निकल गई थी। संकरी गलियों में सख्ती के लिए थानों की फोर्स पैदल ही गश्त कर रही थी। जबकि जामा मस्जिद और पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में ड्रोन से नजर रखी गई। 

विज्ञापन


इस ईद पर पुलिस का एक अलग चेहरा देखने को मिला। पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के साथ-साथ लोगों को मिठाई बांटकर त्योहार की खुशियां उनके साथ बांटी। घरों में नमाज अदा करने के लिए पुलिस कई दिनों से मस्जिदों के इमाम से अपील भी करवा रही थी। जिस जामा मस्जिद पर हर साल ईद पर सैकड़ों की भीड़ नजर आती है वहां इस दफा सन्नाटा पसरा रहा। एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखे। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि त्योहार के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचने की भी जरूरत है। वहीं पूर्वी दिल्ली के दंगाग्रस्त इलाके में पुलिस ने न लोगों खाद्यय सामाग्री मुहैया करवाई, जिनका सबकुछ दंगे में जलकर खाक हो गया था। जाफराबाद, सीलमपुर, मौजपुर, मुस्तफाबाद सहित दूसरे अन्य इलाकों में पुलिस की चौकसी अधिक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल कर बांटी खुशियां ईद के मौके पर लोगों ने घरों में रहकर एक दूसरे को मोबाइल से वीडियो कॉल बधाई दी। वीडियो कॉल की मदद से खुशियों को बांटने का प्रयास किया। रिश्तेदारों के घर जाने के बजाए फोन पर ही बधाई देकर लॉकडाउन के नियम का पूरा पालन किया। हालांकि कुछ इक्का-दुक्का इलाके में लोगों की भीड़ एकत्र होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed