{"_id":"66611ef513ea48c2cb0789f8","slug":"people-in-delhi-are-flouting-traffic-rules-by-driving-dangerously-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी में खतरनाक ड्राइविंग कर नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां, बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी में खतरनाक ड्राइविंग कर नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां, बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ा रहे वाहन
Thu, 06 Jun 2024 07:59 AM IST
विजय पुंडीर
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 06 Jun 2024 07:59 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए डाटा के अनुसार, एक जनवरी से लेकर 15 मई तक ट्रिपल राइडिंग के मामलों में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की संख्या भी 67 फीसदी बढ़ी है। ओवर स्पीडिंग व रेड लाइटिंग के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली की सड़कें मौत की सड़कें बनती जा रही हैं। न तो माता-पिता को अपने बच्चे की चिंता है और न ही बच्चों को अपनी जान की परवाह है। पिछले पांच महीने में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामले रिकॉर्ड 573 फीसदी बढ़े हैं। अब ट्रिपल राइडिंग के जो डाटा सामने आए हैं, उनसे पता लग रहा है कि साल के शुरुआती पांच महीने में ट्रिपल राइडिंग के मामले 66 फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की संख्या भी 67 फीसदी बढ़ी है। ओवर स्पीडिंग व रेड लाइटिंग के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए डाटा के अनुसार, एक जनवरी से लेकर 15 मई तक ट्रिपल राइडिंग के मामलों में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों से पता चला है कि इस साल 1 जनवरी से 15 मई 2024 तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 16745 ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए हैं, जबकि 2023 में यह संख्या 10105 थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब विशेषज्ञों से सलाह लेकर कठोर कदम उठाए जाएंगे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस सभी निवासियों से टैफिक कानूनों और विनियमों का पालन करने का आग्रह करती है। नियमों का पालन करना व्यक्तिगत सुरक्षा और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
1 जनवरी से 15 मई
सर्किल चालान
संगम विहार 811
नजफगढ़ 749
शाहदरा 735
करोल बाग 689
अशोक विहार 612
नांगलोई 566
रोहिणी 547
पश्चिम विहार 525
नरेला 522
नंद नगरी 509