फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people have to wait for rain in delhi-ncr

बारिश के लिए करना होगा इंतजार, अभी तो बढ़ेगी गर्मी

Thu, 20 Jun 2019 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
people have to wait for rain in delhi-ncr
demo pic

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बारिश से राहत के बाद अब लोगों को वर्षा के लिए इंतजार करना होगा। प्री-मानसून के दौरान ही उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी। अब अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि यह 40 डिग्री तक ही पहुंचेगा। 

विज्ञापन


इससे ऊपर जाने की संभावना बेहद कम है। अगले सप्ताह की शुरुआत में हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इससे भी कुछ खास राहत नहीं मिलेगी। 

दिल्ली में रविवार से मौसम सुहाना बना है। बुधवार को सवेरे से ही निकली धूप के कारण एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान किया। मंगलवार के मुकाबले में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


हालांकि यह सामान्य से दो डिग्री नीचे ही रहा। अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान पालम केंद्र पर 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 85 फीसदी और न्यूनतम 41 फीसदी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो 20 से 24 जून के बीच अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बीच में सतही हवाएं भी चलने का अनुमान है। वहीं 24 को हल्की बारिश होगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 25 जून को तापमान एक बार फिर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed