फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People gathers for Tajiya julus in some areas of Delhi police investigating through video footages 

दिल्ली के कुछ इलाकों में निकाला गया ताजिया का जुलूस, सोशल मीडिया पर फैली लाठीचार्ज की अफवाह

Tue, 01 Sep 2020 09:26 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Sep 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
People gathers for Tajiya julus in some areas of Delhi police investigating through video footages 
ताजिया का जुलूस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मोहर्रम पर पाबंदी के बाद भी दिल्ली के कुछ इलाकों में ताजिया का जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। जुलूस में शामिल होने वाले युवकों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन


जुलूस में शामिल होने वाले युवक की पहचान कर उनकी धर-पकड़ की जा रही है। वहीं कुछ अराजक तत्वों ने सोशल मीडिया पर जुलूस को लेकर पुलिस के लाठीचार्ज की अफवाह उड़ाई थी। 
विज्ञापन


ऐसे लोगों पर व्हॉट्सऐप पर मैसेज कर माहौल खराब करने का आरोप है। ऐसे अराजक तत्वों की पहचान के लिए साइबर क्राइम सेल की भी मदद ली जा रही है।

गौरतलब है कि नरेला और इंद्रलोक इलाके में पाबंदी के बाद भी 25 से 30 युवकों ने मोहर्रम में जुलूस निकालकर कोविड 19 की रोकथाम के लिए लागू नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। युवकों पर आरोप है कि वे जबरन कर्बला व कब्रिस्तान में ताजिये को ले जाने पर अड़े हुए थे। युवकों ने सड़क पर खुलेआम जुलूस में लाठियां भी चलाई और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया। 

पुलिस का कहना है कि कई दूसरे इलाकों में जुलूस की पुष्टि करने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। लोगों से घरों में ही रहकर मोहर्रम मनाने की अपील की जा रही है।

ताजिया निकालने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कंझावला इलाके में प्रशासन की मनाही के बाद भी लोगों ने ताजिया का जुलूस निकाला। जुलूस में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। पुलिस के मना करने के बावजूद सरकारी आदेश की अवहेलना करते रहे। 


इस मामले में पुलिस ने सोमवार को जुलूस की अगुआई कर रहे अमित , ताज और खालू  के खिलाफ आईपीसी की धारा 188/3/57 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जुलूस में शामिल 15-20 अज्ञात युवकों की भी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed