फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People gather in large numbers outside a liquor shop in Khan Market after Lockdown In Delhi announced by CM arvind kejriwal

दिल्ली में लॉकडाउन: एलान होते ही शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़, गुटखा-तंबाकू के दाम दोगुना तक बढ़े

Mon, 19 Apr 2021 02:06 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Apr 2021 02:06 PM IST
सार

  • दिल्ली में लॉकडाउन 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक रहेगा लागू
  • ट्रेन सेवाओं को लेकर लोगों में असमंजस, रेलवे बोला- जारी रहेंगी ट्रेन सेवाएं, किसी भ्रम और गलत सूचना के शिकार न हों

विज्ञापन
People gather in large numbers outside a liquor shop in Khan Market after Lockdown In Delhi announced by CM arvind kejriwal
दिल्ली स्थित खान मार्केट में शराब की दुकान के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र लोग - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा की है। यह लॉकडाउन 19 अप्रैल रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लेकिन इधर जैसे ही मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा की, शराब और गुटखे की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। लोगों को आशंका है कि यह लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है, इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में शराब और नशे की चीजें खरीद कर रख रहे हैं। खाद्य पदार्थों की खरीद के लिए भी किराना की दुकानों पर लोगों की ज्यादा भीड़ देखी जा रही है।  

विज्ञापन


शराब, बियर और गुटखे की कीमतों में भी दोगुने से तीन गुने तक की बढ़ोतरी होने की शिकायतें आई हैं। कई जगहों पर जो गुटखा पांच रुपये में एक पाउच मिल रहा था, फुटकर दुकानदारों ने उसके लिए 10 रुपये वसूलना शुरू कर दिया है। इसी प्रकार जिस बियर की कीमत 70 से 100 रुपये के बीच है, उसे डेढ़ सौ से 200 रुपये तक में बेचा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 12 बजे लॉकडाउन की घोषणा की है, इसके एक घंटे के अंदर ही ज्यादातर छोटी दुकानों पर गुटखे और तंबाकू उत्पाद लगभग खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

किराना दुकानों पर भी बढ़ी भीड़

मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान भी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन लोगों को आशंका है कि यह लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यही कारण है कि कुछ जगहों पर किचन के जरूरी सामान को स्टोर करने के लिए भी लोगों की बड़ी भीड़ किराना दुकानों पर देखी जा रही है।

यहां असमंजस

दिल्ली की तरह राजस्थान जैसे कुछ ही राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन होने की घोषणा की है, लेकिन इसको लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। जिन लोगों को आज ही ट्रेन से राज्य के बाहर जाना है, उन्हें इस बात का भय सता रहा है कि अगर वे दिल्ली के बाहर जाते हैं तो दोबारा लॉकडाउन बढ़ने पर कहीं उन्हें वापस आने में समस्या का सामना न करना पड़े।

रेलवे ने अभी अपनी ट्रेन सेवाओं को बंद करने का कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन लोगों को अभी से अपनी यात्रा को लेकर आशंका व्याप्त हो गई है। लोगों को पिछले लॉकडाउन की तरह ट्रेनों के कैंसल होने का भय सता रहा है। उत्तर रलवे ने स्पष्ट किया है कि उसकी सभी ट्रेन सेवाएं इस दौरान जारी रहेंगी और किसी भी ट्रेन को निरस्त नहीं किया जायेगा, इसलिए इसको लेकर लोगों को किसी गलत सूचना का शिकार नहीं होना चाहिए। आप अपने टिकट पर अभी भी यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed