फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People extinguished the fire themselves, clapped on late firemen and returned them in noida

लोगों ने खुद बुझाई आग, देरी से आए दमकलकर्मियों को ताली बजाकर लौटाया

Wed, 24 Jun 2020 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
People extinguished the fire themselves, clapped on late firemen and returned them in noida
दमकलकर्मियों को ताली बजाकर लौटाया...  - फोटो : अमर उजाला

आग लगने की सूचना के बावजूद दमकलकर्मियों का घटनास्थल पर देरी से पहुंचना लोगों को नागवार गुजरा। गुस्साए लोगों ने दमकलकर्मियों को भला-बुरा कहने की बजाय गांधीवादी तरीका अपनाया और सभी ने ताली बजाकर उन्हें लौटा दिया। 

विज्ञापन


दरअसल ग्रेनो वेस्ट की समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू हाउसिंग सोसायटी में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक ग्रॉसरी स्टोर में आग लग गई थी। स्टोर से धुआं निकलने पर लोग मौके पर जमा हो गए। दमकलकर्मियों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में स्टोर संचालक और पुलिस भी आ गई। 
विज्ञापन


दमकलकर्मियों के नहीं पहुंचने पर लोग सोसायटी के फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। करीब 10.45 बजे दमकलकर्मी पहुंचे। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। लोगों ने दमकल स्टाफ को कुछ कहने की बजाय तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और फिर लौटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि सोसायटी के कॉमर्शियल स्पेस स्थित अग्रवाल मार्ट ग्रॉसरी स्टोर से धुआं उठता दिखाई दिया तो इसकी सूचना बिल्डर प्रबंधन, पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। कुछ ही देर में स्टोर के मालिक बनवारी लाल, सोसाइटी निवासी, सुरक्षा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोग सोसाइटी में मौजूद अग्नि सुरक्षा उपकरणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। रात लगभग पौने 11 बजे दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।  

शार्ट सर्किट से आग की आशंका 
गिरीश चंद्र ने बताया कि लोगों ने आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा। हालांकि तब तक स्टोर में रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। दमकल वाहन समय पर पहुंच जाता तो शायद इससे पहले आग पर काबू पाया जा सकता था। 

ग्रेनो वेस्ट में नहीं मिल पा रही फायर स्टेशन के लिए जमीन 
एफएसओ शेषनाथ यादव का कहना है कि बिसरख के आसपास ग्रेनो वेस्ट में लंबे समय से फायर स्टेशन प्रस्तावित है। यहां फायर स्टेशन के लिए प्राधिकरण को जमीन देनी है। वह कई बार प्राधिकरण दफ्तर के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिल पाई है। इसके चलते ईकोटेक-3 फायर स्टेशन से बिसरख के आसपास ग्रेनो वेस्ट का क्षेत्र कवर करना पड़ता है। जबकि यहां आबादी और सोसाइटियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। 


सही लोकेशन नहीं मिलने के कारण हुई देरी 
 रात करीब पौने दस बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल दमकल वाहन व कर्मियों को रवाना कर दिया गया, लेकिन लोग घटना स्थल की सही लोकेशन नहीं बता सके। इसके चलते दमकल वाहन को मौके पर पहुंचने में देरी हुई।
- शेषनाथ यादव, फायर स्टेशन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed