फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people close the shutter of ATM for 25 minutes

शटर गिराकर 25 मिनट तक एटीएम से निकाले रुपये, इंतजार करते रहे लोग

Mon, 21 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 21 Nov 2016 12:53 AM IST
सार

नगदी खत्म होने के बाद केबिन से बाहर आए तीनों शख्स
कतार में खड़े लोगों ने किया हंगामा
पुलिस ने कहा-खराब था सर्वर

विज्ञापन
people close the shutter of ATM for 25 minutes
एटीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

नॉलेज पार्क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में रविवार शाम तीन शख्स दाखिल हुए और आधा शटर गिराकर 25 मिनट तक रुपये निकालते रहे। कतार मेें खड़े लोगों ने परेशान होकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों वहां से चलेे गए और कतार में खड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि सर्वर खराब होने की वजह से तीनों देर तक केबिन में थे। नॉलेज पार्क में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम हैै। रविवार को बैंक बंद थे और एटीएम के बाहर कतार लगी थी। कतार में खड़े लोगों का आरोप हैै कि शाम लगभग 4 बजेे तीन लोग एटीएम में दाखिल हो गए और उन्होंने आधा शटर गिरा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों के पास लगभग 20 सेे अधिक एटीएम कार्ड थे और वह देेर तक एटीएम सेे रुपया निकालते रहे। इससे कतार में खड़े लोग परेशान हो गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के मुताबिक एटीएम गार्ड ने भी शिकायत के बावजूद तीनों को बाहर नहीं निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद  लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच लगभग 25 मिनट बाद एटीएम सेे कैश खत्म हो गया और तीनों वहां से चल गए। जब लोगों को एटीएम से कैश खत्म होने की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और लोगों को समझाकर शांत किया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी लेकिन केबिन के भीतर घुसनेे वालेे तीनों लोग वहां नहीं मिले। इस संबंध में गार्ड से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सर्वर खराब होने के कारण रुपये नहीं निकल रहे थे। इसके चलते तीनों लोग देर तक केबिन में रहे। गार्ड को ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की बात कही गई है।- अजय कुमार शर्मा, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed