फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people can buy delhi metro token from debit credit card

अब डेबिट-क्रेडिट कॉर्ड से खरीदें दिल्ली मेट्रो का टोकन, एक महीने में शुरू होगी व्यवस्था

Fri, 14 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
 people can buy delhi metro token from debit credit card
delhi metro

अभी तक आप मेट्रो स्मार्ट कॉर्ड रिचार्ज कराने के लिए ही डेबिट और क्रेडिट काड से पेमेंट कर पाते है। अब टोकन खरीदने के लिए भी यात्री कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अपने मेट्रो स्टेशनों पर लगी टिकट वेंडिग मशीन (टीवीएम) से टोकन खरीदने पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की सुविधा दे रहा है। अभी टीवीएम से टोकन लेने पर कैश नोट डालना पड़ता है, जिससे कई बार स्टेशनों पर लंबी कतारें लग जाती है। 
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक कैशलेस व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली के अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों अभी तक कुल 496 टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 196 पुराने टीवीएम जबकि 300 नए टीवीएम मशीन लगे है। नई टीवीएम में टोकन खरीदने के लिए आप कैश पेमेंट के अलावा अब सीधे डेबिट और क्रेडिट कॉर्ड से पेमेंट की सुविधा होगी। 

मेट्रो के मुताबिक इसे लेकर काम अंतिम चरण में है। अगले एक महीने में सभी टीवीएम मशीन डेबिट और क्रेडिट कॉर्ड एक्सेप्ट करने लगेंगे। यह व्यवस्था शुरू होने से लोगों की कैश के साथ खुले की किल्लत भी खत्म हो जाएगी।

टीवीएम के बाहर कई बार नोट एक्सेप्ट नहीं करने से जो लंबी लाइन लगती है वह भी खत्म हो जाएगी। रोजाना करीब 13 लाख यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा जो कि टोकन खरीदकर यात्रा करते है। 

मानवरहित स्टेशन बनाने की कवायद में डीएमआरसी

 people can buy delhi metro token from debit credit card
delhi metro
मेट्रो अपने स्टेशनों को मानवरहित स्टेशन बनाने की कवायद में जुटा है। अभी तक 45 से ज्यादा ऐसे स्टेशनों को कर चुका है। इसमें ऐसे स्टेशन है जहां पर यात्रियों की आवाजाही कम है। वहां टीवीएम से ही टोकन लेना पड़ता है, कई बार खुले पैसे नहीं होने के कारण वहां लेबी लाइनें लग जाती है। कार्ड से पेमेंट की सुविधा होने पर यह समस्या खत्म हो जाएगी।

फैक्ट फाइल: 
213 किलोमीटर मेट्रो ऑपरेशनल है। 
30 लाख रोजाना यात्रा करते है। 
16 लाख के करीब  स्मार्ट कार्ड से यात्रा करते हैं। 
14 के करीब टोकन लेते है। 
496 टीवीएम स्टेशनों पर लगी हुई है। 
300 मशीनों में कॉर्ड से पेमेंट की सुविधा होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed