{"_id":"58a3e371f032bcf2fa08efaf0d79d9e8","slug":"people-calls-fire-brigade-for-vulture","type":"story","status":"publish","title_hn":"चील की जान बचाने को बुला लिया फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चील की जान बचाने को बुला लिया फायर ब्रिगेड
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
मिंटो रोड इलाके में गुरुनानक नेत्र अस्पताल के पास सोमवार को दोपहर दमकल कर्मियों ने एक परिंदे को नई जिंदगी दी।
विज्ञापन
दरअसल, एक चील को लोगों ने पेड़ पर मांझे में फंसकर छटपटाते हुए देखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी।
मौके पर पहुंचे कर्मियों ने स्काई लिफ्ट के जरिए चील तक पहुंचकर उसे बचा लिया और इलाज के लिए लाल किला स्थित पक्षियों के अस्पताल ले गए।
रेस्क्यू अभियान के दौरान वहां काफी संख्या में लोग जमा थे और दमकल कर्मी का हौसला बढ़ा रहे थे।