फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People buying mutton and fish fearing due to coronavirus

मटन व मछली की बिक्री पर लगा कोरोनावायरस का डंक, डर-डर कर खरीद रहे लोग

Sun, 08 Mar 2020 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Mar 2020 09:07 PM IST
सार

-डर डर कर मटन खरीद रहे लोग
-हर बार होली के आसपास होती है मटन की अच्छी खासी बिक्री

विज्ञापन
People buying mutton and fish fearing due to coronavirus
गोलमार्केट स्थित मटन की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोनावायरस का मटन व मछली की बिक्री पर डंक लग चुका है। यही कारण है कि इस बार मटन व मछली की बिक्री कम हो गई है। जिससे दुकानादरों के माथे पर मंदे हुए व्यापार को लेकर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। कोरोना के डर के कारण लोग मटन व मछली की खरीदारी करने से भी परहेज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


गोल मार्केट स्थित दुकानदार मोहम्मद आसिम ने बताया कि होली के आसपास हर बार मटन की अच्छी खासी बिक्री हो जाती है। ऐसे में इसके लिए काफी पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन कोरोना के डर के कारण इस बार बिक्री पर करीब 30 फीसदी तक असर पड़ा है। व्यापारी ने बताया कि अमूमन पंजाब, गुजरात व हरियाणा के पाल्यूट्री फॉर्म से माल मंगाया जाता है, लेकिन इन दिनों खपत करने में मुश्किल हो रही है। यही कारण है कि अभी कम ही माल मंगाया जा रहा है। हालांकि, अभी मटन का दाम 600 रुपये किलो है। वहीं, जामा मस्जिद स्थित दुकानदार वसीम ने बताया कि कोरोना
विज्ञापन

के डर के कारण लोग मटन की खरीदारी से परहेज कर रहे हैं। इस कारण अभी पीछे से माल नहीं मंगाया जा रहा है। इससे पूरा उद्योग बाजार प्रभावित है।  

डर-डर कर मटन खरीद रहे लोग
दुकानदारों ने बताया कि जो कुछ लोग मटन की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं तो वे भी डर डर कर मटन खरीद रहे हैं। खरीदार दुकानदारों से पहले मटन के बारे में अच्छे से जानकारी लेकर रहे हैं। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि कई खरीदार मुंह पर मास्क लगाकर बिक्री करने की भी सलाह दे रहे हैं। जिनसे मटन में कोरोनावायरस न फैले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed