फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people ask cm khattar for fogging in naharpar area

नहरपार इलाके में दवा छिड़काव की मांग सीएम से की

Mon, 05 Sep 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
people ask cm khattar for fogging in naharpar area
सीएम खट्टर - फोटो : ani

बदलते मौसम और तापमान में सुबह-शाम उतार चढ़ाव की वजह से शहर में वायरल बुखार फैला हुआ है। बीके सिविल अस्पताल के साथ शहर के निजी अस्पताल बुखार, बदन और जोड़ों में दर्द की शिकायत वाले मरीजों से भरे पड़े हैं।

विज्ञापन


शहर में फैल रही बीमारियों की वजह स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की लापरवाही बताते हुए पंचायत समिति सदस्य अशोक रावल ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सीएम से पूरे शहर खास कर नहरपार के गांव और कॉलोनियों में कीटनाशक और दवाएं छिड़कवाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन


अशोक रावल के मुताबिक नहर पार कई गांव और कालोनियों में इस समय मलेरिया, डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियां छाई हुई हैं। सबसे ज्यादा मामले मलेरिया के हैं। कमर तोड़ बुखार के नाम से प्रसिद्ध चिकनगुनिया का प्रकोप भी अपने चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव पल्ला, तिलपत, सेहतपुर, अगवानपुर, ईस्माईलपुर और बसंतपुर के अलावा न्यू तिलपत कालोनी, छज्जन नगर, सूरदास कालोनी, शिव कालोनी, चौहान कालोनी, सूर्य विहार, सूर्य नगर, पंचशील कालोनी  में जलजनित बीमारियां फैल रही हैं। वह स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अधिकारियों से इन इलाकों में दवा के छिड़काव की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन कुछ नहीं किया गया। सीएम विंडो पर शिकायत कर समस्या सुलझने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed