फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People are in distress due to the heat, with not even an hour of continuous electricity supply.

Delhi NCR News: एक घंटे भी लगातार नहीं मिल रही बिजली, गर्मी में लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से जूझ रहे लोग, लोगों ने कहा, कटौती ने छीन लिया चैन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। क्षेत्र में आंधी तूफान से गिरे बिजली के टावरों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली के कटों ने लोगों की रातों की नींद हराम कर दी है। भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को लगातार दो घंटे बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही। हालत यह है कि लोग रात में सो भी नहीं पा रहे हैं। दूसरी तरफ निगम के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की मांग बढ़ने से टावरों को क्षतिग्रस्त होने से समस्या बनी हुई है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी की समस्या के कारण दिन और रात में कई बार बिजली गुल हो रही है। आलम यह है कि उमस से परेशान लोग राहत पाने के लिए छत पर भागकर जा रहे हैं लेकिन वहां पर मच्छरों के प्रकोप से सो नहीं पा रहे हैं। दिन-रात हो रही बिजली कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एडवोकेट हेमंत जैन ने बताया कि बिजली कटौती से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में नींद नहीं पूरी हो पा रही है। नींद न पूरी होने से पूरी दिनचर्या खराब हो जा रही है।जयदेव गर्ग ने बताया कि रात में जब नींद आती है तभी बिजली गुल हो जा रही है। ठीक से नींद पूरी नहीं होने से अगले दिन का काम भी प्रभावित हो रहा है।

पिघल रही आइसक्रीम-----
बिजली कटौती से दुकानदार भी परेशान हो गए हैं। एक घंटे भी ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके चलते आइसक्रीम भी पिघल जा रही है। इससे काफी नुकसान हो रहा है। आइसक्रीम विक्रेता रविकांत
विज्ञापन


गर्मी के कारण बिजली कटौती बढ़ गई है। आइसक्रीम अच्छे से जम नहीं रही है। आइसक्रीम के लिए लगातार बिजली चाहिए। हर आधे घंटे में बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। वहीं दीपक ने बताया कि कोल्डड्रिंक भी ठंडी नहीं हो पा रही है।इस वजह से बिक्री घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आइसक्रीम विक्रेता सुरेश
बिजली के क्षतिग्रस्त हुए टावरों को दुरुस्त करने में अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से प्रयासरत है। फिलहाल रंगला राजपूत पावर स्टेशन से होडल क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जा रही है। एक-दो दिन में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। आपदा की घड़ी में क्षेत्र के लोग संयम से काम ले। अनिल कुमार सोलंकी ,कार्यकारी अभियंता बिजली निगम होडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article