विशेष खबर: छोटी सी तकरार पर आपा खोकर हिंसक हो रहे हैं लोग, बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मामूली सी बात पर लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं। आपसी झगड़े, नशे के लिए टोकने, गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहने, साइड मांगने जैसी छोटी बातों को लेकर लोग आपा खो रहे हैं। यहां तक कि दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में महज थूकने पर एक युवक की हत्या कर दी गई।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
मामूली सी बात पर लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं। आपसी झगड़े, नशे के लिए टोकने, गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहने, साइड मांगने जैसी छोटी बातों को लेकर लोग आपा खो रहे हैं। यहां तक कि दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में महज थूकने पर एक युवक की हत्या कर दी गई।
दिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि हत्या के प्रयास के मामले में पिछले साल की तुलना इस साल बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, हत्या के मामले भी पिछले साल के तुलना में कुछ ही कम हैं। दिल्ली में आए दिन किसी ने किसी की हत्या किए जाने या फिर हत्या के प्रयास करने का मामला सामने आ रहा है। ज्यादातर मामलों में छोटी सी बात को लेकर नोंक झोंक होती है और फिर वह हत्या या फिर हत्या के प्रयास तक पहुंच जाता है। छोटी सी तकरार पर लोग बेकाबू हो रहे हैं।
दिल्ली में हत्या के प्रयास के मामले में हुई बढ़ोत्तरी
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल जहां अक्तूबर माह तक दिल्ली में हत्या के प्रयास के 385 मामले सामने आए थे। इस साल बढ़कर 457 मामले हो गए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में हत्या के मामले कम है। लेकिन इनके बीच अंतर मामूली है। पिछले साल अक्तूबर माह तक जहां 414 हत्याएं हुई थी। इस साल 374 हत्याएं हो चुकी है।
दिल्ली पुलिस बोली, मामले की गंभीरता से होती छानबीन
दिल्ली पुलिस हर मामले की गंभीरता से छानबीन करती है। ऐसे किसी भी मामलेे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता से कानूनी कार्रवाई करती है।
अनिल मित्तल, अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी
तनाव में आकर उठाता है कोई इंसान इस तरह के कदम
इस तरह की घटनाओं को कोई आम आदमी अंजाम नहीं देता है। किसी ने किसी तरह से घटना को अंजाम देने वाला मानसिक रूप से परेशान होता है। इसे हम मानसिक बीमारी नहीं कह सकते हैं। किसी के अंदर किसी के प्रति गलत भावना है तो वह आवेग में आकर ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है। अकसर ऐेसी घटनाओं में देखा जाता है कि घटना को अंजाम देने वाला निराशा, परेशान, डिप्रेशन या फिर आर्थिक रूप से परेशान होता है। उसमें व्यक्तित्व की समस्या होती है। जिसकी वजह से वह आवेग में आकर घटना को अंजाम देता है।
-डॉक्टर आर पी बेनीवाल, विभागाध्यक्ष मनोचिकित्सा, राममनोहर लोहिया अस्पताल
इस वर्ष की गुस्से में हुई कुछ घटनाएं
. 20 नवंबर 2020: वेलकम में व्हाट्सएप पर लड़के से बात करते देख भाई ने बहन को मारी गोली।
. 28 सितंबर 2020: अलीपुर इलाके में कहासुनी होने पर सब इंस्पेक्टर संदीप दहिया ने अपनी प्रेमिका को मारी गोली।
. 14 सितंबर 2020: रघुवीर नगर इलाके में नशे में धुत युवकों को टोकने पर एक युवक को चाकू मारा
. 11 जून 2020: मंदिर मार्ग इलाके में महज थूकने की बात को लेकर हुए झगड़े में एक ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
. 8 नवंबर 2020: ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में दुकान के सामने लघुशंका करने की बात को लेकर झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या।
. 16 नवंबर 2020: आदर्श नगर में मामूली बात पर कहासुनी होने पर दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया।
. 16 नवंबर 2020: अमन विहार में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए युवक पर चाकू से किया हमला, बाद में युवक की हुई मौत।
वारदात नंबर-1----आमलेट खाने को लेकर हुए झगड़े में युवक को गोली मारी
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि पीड़ित नफीस परिवार के साथ रकाबगंज, गजमीर खां, पुरानी दिल्ली में रहता है। बुधवार रात को वह चितली कब्र इलाके में एक दुकान पर आमलेट खाने आया था। यहां आमलेट पहले खाने को लेकर उसकी झड़प हवेली आजम खां, जामा मस्जिद निवासी सद्दू उर्फ सिद्धू से हो गई। कहासुनी के बाद आरोपी चला गया। इस बीच नफीस भी अपने घर लौटने लगा। चितली कब्र मेन मार्केट में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नफीस को घेर लिया। पहले आरोपी ने हवा में गोली चलाई। नफीस इधर-उधर जान बचाने को भागने लगा तो आरोपी ने बीच सड़क पर उस पर गोलियां चला दी। एक गोली उसकी जांघ में लगी।
वारदात नंबर-2-----प्याज का सलाद नहीं देने पर चाकू से पेट फाड़ डाला
तेहपुरबेरी इलाके में प्याज का सलाद नहीं देने पर एक बुजुर्ग ने दूसरे बुजुर्ग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार दिए। आरोपी ने पीड़ित बुजुर्ग के पेट पर चाकू से सात से आठ वार करा पेट फाड़ दिया। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बुजुर्ग रियासत अली(59) को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एक बुजुर्ग को चाकू से घायल कर लहूलुहान करने की सूचना आठ दिसंबर को मिली थी। पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस ने पीड़ित पवन(59)को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मामला दर्जकर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई मंजीत कुमार की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी व पीड़ित टेंट हाउस में काम करता है।
रात को खाना खाने के दौरान पवन ने रियासत अली की प्याज का सलाद ले लिया और वापस नहीं दे रहा था। इस बात पर रियासत अली ने पास में पड़े चाकू को उठाकर पवन पर वार करना शुरू कर दिया था।पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। टेंट हाउस आदि जगहों पर काम करने वाले करीब 500 लोगों से पूछताछ की। आखिरकार एसआई मंजीत कुमार की टीम ने रियासत अली को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।