फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People are getting headache problem due to changing weather

बदलते मौसम के कारण लोगों को हो रही सिरदर्द की समस्या, समय रहते करा लें इलाज नहीं तो...

Tue, 03 Nov 2020 01:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
People are getting headache problem due to changing weather
सिरदर्द

बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण कुछ लोगों को आंखों में परेशान हो रही हैं। वहीं, कई लोगों को सिरदर्द की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस समस्या का समय रहते इलाज कराना चाहिए नहीं तो यह है गंभीर रूप देख ले सकती है।

विज्ञापन


रोहिणी के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ईश्वर चंद्र प्रेमसागर ने बताया की ज्यादातर मामलों में सिरदर्द से परेशानी तो होती है, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं होता है। यह किसी तनाव के कारण हो सकता है या या अन्य परेशानी जैसे माइग्रेन, आंखों की दिक्कत या हाई ब्लड प्रेशर। कुछ मामलों में यह ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।
विज्ञापन


डॉ. प्रेमसागर ने कहा, अगर किसी को सुबह-सुबह बहुत तेज सिरदर्द हो और उसके साथ उल्टी भी आए तो यह ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर के मरीज को देखने में परेशानी भी हो सकती है। कई बार ऐसे लोग चलते समय संतुलन नहीं बना पाते हैं और हाथ-पैर में कमजोरी व दौरा पड़ने जैसे लक्षण भी देखे जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि अगर सिरदर्द ज्यादा हो, लगातार बना रहे तो चिकित्सक की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed