फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People angry over house demolition notice demonstrated on Outer Ring Road

Delhi: घर गिराने के नोटिस पर भड़के लोग, आउटर रिंग रोड पर किया प्रदर्शन; चार घंटे तक एक कैरिज्वे रहा जाम

Tue, 14 Nov 2023 01:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Nov 2023 01:29 AM IST
सार

दिल्ली सरकार के भूमि और भवन विभाग ने बुराड़ी के संगम विहार और झड़ोदा इलाके में नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि 19 नवंबर तक सभी घर खाली कर दें। ऐसा न होने की सूरत में 20 नवंबर से तोड़फोड़ होगी। नोटिस मिलने के बाद सैकड़ों लोगों ने आउटर रिंग रोड को जाम कर दिया।

विज्ञापन
People angry over house demolition notice demonstrated on Outer Ring Road
बुराड़ी बाईपास पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लगा लंबा जाम व पुलिसकर्मी तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुराड़ी के दो हजार घरों को गिराने का नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार को आउटर रिंग रोड पर प्रदर्शन किया। इससे चार घंटे तक रिंग रोड का एक कैरिज्वे जाम रहा। बुराड़ी से वजीराबाद जाने वाले रास्ते पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली सरकार के भूमि और भवन विभाग ने बुराड़ी के संगम विहार और झड़ोदा इलाके में नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि 19 नवंबर तक सभी घर खाली कर दें। ऐसा न होने की सूरत में 20 नवंबर से तोड़फोड़ होगी। नोटिस मिलने के बाद सैकड़ों लोगों ने आउटर रिंग रोड को जाम कर दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया। लोगों का आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पहले यहां लोगों को बसाया गया। बिजली कनेक्शन दिए गए, वोटर आइडी कार्ड बनाए गए। अब सरकार 30 से 40 वर्षों से रह रहे लोगों का आशियाना सरकार तुड़वा रही है।

विज्ञापन

लोगों ने पहले पुश्ता रोड को जाम किया, इसके बाद आउटर रिंग रोड को जाम कर दिया। दोपहर से शाम तक आउटर रिंग रोड पर यातायात जाम रहा। पुलिस लोगों से रिंग रोड से हटने की बात कहती रही। देर शाम को लोग हटे। इस दौरान स्थानीय विधायक संजीव झा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह लगातार अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं और इस मामले में वह खुद लोगों का घर बचाने के लिए कोर्ट में अपील करने की तैयारी कर चुके हैं। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर शाम लोगों को समझाकर सड़क खुलवाकर यातायात के लिए शुुरू करवा दी।

यह है मामला
बताया जा रहा है कि संगम विहार और झड़ोदा में भूमि बंटवारे के वक्त पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को रहने के लिए दी गई थी लेकिन वह किसी वजह से यहां रहे नहीं। भूमाफिया ने उक्त जमीन पर काॅलोनी काटकर लोगों को बेच दी। अब इस मामले में हाईकोर्ट ने जगह खाली कराने का आदेश दिया है, इस पर दिल्ली सरकार के भूमि और भवन विभाग द्वारा यहां रह रहे लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया है।

यातायात करना पड़ा डाइवर्ट
दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आउटर रिंग रोड पर बुराड़ी से वजीराबाद की ओर जाने वाले कैरिज्वे पर प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालक मुकुंदपुर से अरिहंत मार्ग और बुराड़ी गोल चक्कर से होते हुए आजादपुर की तरफ से निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed