फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pension new policy worrying for old citizens medical board closed from 8 months passport pan card no use

पेंशन के नए नियमों से बुजुर्ग आवेदक परेशान, आठ माह से बंद है मेडिकल बोर्ड, पासपोर्ट-पैन कार्ड नहीं हैं मान्य

Sat, 31 Oct 2020 10:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी राजूद्दीन जंग, अमर उजाला, नगीना
राजूद्दीन जंग, अमर उजाला, नगीना Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 31 Oct 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
pension new policy worrying for old citizens medical board closed from 8 months passport pan card no use
- फोटो : i stock

हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग द्वारा पेंशन के लिए जारी किए गए नए मानदंडों से बुजुर्ग आवेदक परेशान हैं। विभाग ने पिता के बच्चों की आयु, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस को अमान्य कर दिया है। वहीं मेडिकल बोर्ड भी 8 माह से काम नहीं कर रहा है, इसलिए उम्र जांचने में दिक्कत हो रही है। केवल आवेदक की जन्म तिथि, शिक्षा का प्रमाण पत्र और 2005 से पहले का वोटर कार्ड ही वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लिए मान्य हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता, विधवा, किन्नर भत्ता, कैंसर और एड्स प्रभावित मरीजों का भत्ता शामिल हैं। कई बुजुर्गों ने इस बारे में पत्र मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भेजा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 60 वर्ष की आयु पूरा कर चुके सैकड़ों बुजुर्ग पेंशन के लिए कई दस्तावेज लेकर घूम रहे हैं लेकिन विभाग द्वारा दफ्तर के बाहर लगाई गई सूची के मुताबिक बच्चों की जन्मतिथि, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अमान्य हैैं।
विज्ञापन


मेरे बड़े बेटे सुरेंद्र सिंह की आयु 42 साल हो चुकी है हम पिछले एक वर्ष से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन आवेदन हर बार रद्द कर दिया जाता है। मेरी और मेरी पत्नी की आयु 61 साल से अधिक हो चुकी है। आमदनी का कोई जरिया नहीं है। - गोकुल और दयावती, गांव करहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लिए तीन बार आवेदन कर चुके हैं। हर बार आवेदन रद्द हो जाते हैं। मेडिकल बोर्ड पिछले 8 महीने से बंद है इसलिए मुझे और मेरी पत्नी को पेंशन नहीं मिल रही है। हम दोनों की उम्र 62 साल से अधिक हो चुकी है। - इब्राहिम और रत्तीमन, गांव घागस।

मेरा जन्म मामा के गांव डूंगेजा में हुआ था। मेरा गांव कंसाली है। तीन बार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पाने के लिए आवेदन किया है। आवेदन सिर्फ मामा के गांव में जन्म लेने के कारण रद्द हो जाता है। जबकि मेरी पत्नी फजरी की पेंशन 6 महीने बंधी हुई थी। - दरेखान,  गांव कंसाली।


वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लिए नए नियमों में आवेदक को जन्म तिथि, शिक्षा प्रमाण पत्र, साल 2005 से पहले का वोटर कार्ड मान्य है। कोरोना महामारी के कारण मार्च से मेडिकल बोर्ड नहीं बैठ रहा। हालांकि 60 वर्ष की आयु पूरा कर चुके कई बुजुर्गों के आवेदन हमारे पास पड़े हुए हैं।  - सरफराज खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी नूंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed