फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pension hike scheme for senior citizen in delhi

दिल्ली बजट: वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोग, पेंशन में वृद्धि का प्रस्ताव किया

Thu, 09 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
pension hike scheme for senior citizen in delhi

समाजिक सुरक्षा व कल्याण पर दिल्ली सरकार ने विशेष मेहरबानी दिखाई है। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए जहां आयोग गठित करने की बात बजट में की गई है तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, विधवा व बेसहारा महिलाओं को वित्तिय सहायता के लिए 6.3 लाख लोगों के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और संरक्षा संबंधी मुद्दे की देखरेख के लिए आयोग गठित किया जाएगा। इसके अलावा समाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए कुल 3467 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न स्कीमों, कार्यक्रमों और परियोजनाओं के लिए 3081 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

स्लम फ्री बनाने पर भी इस साल सरकार का रहेगा जोर

pension hike scheme for senior citizen in delhi

बजट भाषण में सिसोदिया ने स्लम फ्री बनाने पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि झुग्गियों को उजाड़ कर ऐसा नहीं किया जाएगा। झुग्गियों में रह रहे लोगों को छोटा घर दिया जाएगा। आवास व शहरी विकास क्षेत्र की योजनाओं के लिए बजट में 3113 करोड़ रुपये का कुल व्यय का प्रस्ताव किया गया है।

खुले में शौच मुक्त शहर भी बनाने की दिशा में सरकार काम करेगी। सरकार का कहना है कि डयूसिब की पूरी टीम ने सुबह 3 बजे जा जा कर ऐसे इलाकों का सर्वे किया है जहां लोग खुले में शौच करते है। इस आधार पर खुले शौच से मुक्त प्लान तैयार किया गया है।

आठ हजार शौचालय तैयार किया जा चुका है और जून महीने तक 6 हजार शौचालय तैयार हो जाएगा। इस तरह से 19000 शौचालय का निर्माण होने से पूरी दिल्ली खुले में शौच से मुक्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed