फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PCS officer on remand for investigation in noida.

पूछताछ को पीसीएस अफसर रिमांड पर

Tue, 03 Feb 2015 08:59 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नई दिल्ली
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Feb 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
PCS officer on remand for investigation in noida.

जमीन का मुआवजा दिए जाने के लिए पांच लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए यूपी के पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार लाल को सीबीआई ने सोमवार दोपहर विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता की कोर्ट में पेश किया।

सीबीआई ने आरोपी से सघन पूछताछ के लिए कोर्ट से 6 दिनों का कस्टडी रिमांड मांगा। कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। आरोपी अशोक कुमार लाल 2005 में मोदीनगर एसडीएम और इससे पूर्व मोदीनगर में ही तहसीलदार के पद पर रह चुके हैं।

सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने बताया कि पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार लाल इन दिनों गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

मामला बागपत जिले के नीरपुड़ा गांव की जमीन के मुआवजे से संबंधित है। नीरपुड़ा में रहने वाले जगपाल और रोबिन राणा की जमीन गेल ने अधिग्रहीत की थी।

इसकी मुआवजा राशि जारी करने को गेल में रिवेन्यू मैटर देखने वाले अशोक कुमार लाल ने रकम जारी करने की एवज में पांच लाख रुपयों की मांग की थी।

रकम लेकर आरोपी ने वादी को नोएडा स्थित अपने आवास पर बुलाया था। नगदी लेते ही सीबीआई ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

लोक अभियोजक ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान सीबीआई को आरोपी के घर से 19 लाख की नगदी और बड़ी संख्या में प्रापर्टी संबंधी कागजात मिले हैं।

गेल ने झाड़ा पल्ला

गेल ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है। गेल के स्पीकर ज्योति कुमार ने सोमवार शाम मेल जारी कर स्पष्ट किया कि अशोक कुमार लाल गेल के इंप्लाई नहीं हैं, बल्कि वह यूपी पीसीएस अधिकारी हैं। गेल में वह 3 जून 2013 से प्रतिनियुक्ति पर तैनात हुए थे।

करोड़ों के मंसूबों पर फिरा पानी

करोड़ों कमाने की फिराक में लगे पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार लाल के मंसूबों पर सीबीआई ने पानी फेर दिया। भारत सरकार ने उन्हें को गेल की सभी पाइपलाइन के काम के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली का सक्षम अधिकारी बनाया था।

सूत्रों के मुताबिक, जिस ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के बदले अशोक अपने घर पर रविवार शाम को रुपये लेते गिरफ्तार किए गए, वह उसको चारों राज्यों में पाइपलाइन बिछाने का ठेका देने की फिराक में थे।

एक ही ठेकेदार से वह एकमुश्त रिश्वत वसूल कर भारत सरकार को चूना लगाने की जुगत में थे। उन्होंने सेफ गेम खेलने का मास्टर प्लॉन तैयार किया था। सभी ठेकों के टेंडर आदि उन्हीं के पास से होकर गुजरने थे। कयास लगाया जा रहा है कि आरोपी के बैंक खातों को भी खंगाला जा सकता है।

रविवार शाम को सीबीआई ने सेक्टर-41 के ए-ब्लॉक में ए-156 स्थित पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार लाल के घर छापेमारी की थी। सीबीआई कई दिन से उन पर नजर रखे हुई थी।

उस समय अशोक ड्राइंग रूम में एक लाख रुपये की रकम मुआवजा दिलाने के बदले में एक शख्स से ले रहे थे। उसी दौरान सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed