{"_id":"25ac68ab95b9f5c4cef1cb6b56903d2f","slug":"pcs-examination-deepali-became-topper-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा : दीपाली गर्ल्स में बनीं यूपी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा : दीपाली गर्ल्स में बनीं यूपी टॉपर
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Mar 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस-2012 परीक्षा में गाजियाबाद के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। जिले की दीपाली कौशिक ने महिलाओं में यूपी टॉप किया है। साथ ही मुख्य सूची में आठवीं रैंक हासिल की।
शहर की शान सतेंद्र सिंह ने भी 22वीं रैंक प्राप्त कर दबदबा कायम किया। दीपाली और सतेंद्र सिंह का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है।
शास्त्रीनगर की रहने वाली दीपाली ने बगैर कोचिंग के परीक्षा में सफलता पाई। एसडी इंटर कालेज में फिजिक्स की लेक्चरर रहते हुए ही दीपाली ने तीसरे अवसर में सफलता पाई।
दीपाली ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सुशीला इंटर कालेज, बीएससी और एमएससी की डिग्री एमएमएच डिग्री कालेज से हासिल की। नगर निगम में कर अधीक्षक पिता वेदप्रकाश कौशिक और गृहणी मां कुसुम कौशिक के मार्गदर्शन को दीपाली ने सफलता का श्रेय दिया।
विज्ञापन
अपनों के साथ ने दिलाई सफलता
पीसीएस में 22वीं रैंक हासिल करने वाले सतेंद्र सिंह ने कड़े परिश्रम, धैर्य और अपनों के साथ को सफलता का आधार बताया। खुद आईएएस को नामी कोचिंग में इंटरनेशनल रिलेशन और कानून का पाठ पढ़ाने वाले सतेंद्र ने चौथे अवसर में लक्ष्य पाया।
सतेंद्र सिंह ने पीसीएस में पॉलिटिकल साइंस और डिफेंस स्टडी को मुख्य विषय के रूप में चुना। उन्होंने हाईस्कूल इंग्राहम इंटर कालेज और इंटर सनातन धर्म इंटर कालेज से किया। फिर बीए और एमए की डिग्री एमएमएच कालेज से प्राप्त की।
उन्होंने बताया कि पिता आरके सिंह के साथ प्रशासनिक सेवा में परिवार के तमाम लोगों के मार्गदर्शन ने राह आसान कर दी।