फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PCR was dragged truck, SI's death.

पीसीआर को घसीट ले गया ट्रक, एसआई की मौत

Wed, 14 Jan 2015 01:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
PCR was dragged truck, SI's death.

मयूर विहार में दिल्ली-नोएडा सीमा पर सोमवार देर रात पीसीआर वैन को एक बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घायलों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरी ओर चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मयूर विहार थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसआई सूबेदार खान (59) पूर्वी जिला पीसीआर में तैनात थे। वह मूलरूप से ऐतमादपुर, जिला आगरा के निवासी थे और सपरिवार शालीमार गार्डन, साहिबाबाद में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात वह एएसआई गिरीधारी लाल (52) और सिपाही मो.आकिल (46) के साथ दिल्ली-नोएडा बार्डर पर चिल्ला केे पास पीसीआर वैन पर तैनात थे।

रात करीब 1 बजे पीसीआर को सड़क किनारे खड़ी कर एसआई बाहर खड़े थे। वहीं, गिरीधारी और आकिल गाड़ी के अंदर बैठे थे।

सड़क पर कंक्रीट का पत्थर व बेरीकेड लगाया हुआ था। इसी बीच अक्षरधाम मंदिर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पत्थर को टक्कर मारने के बाद बेरीकेड व पीसीआर को घसीटता हुआ दूर तक ले गया।

हादसे में सूबेदार पीसीआर के नीचे दब गए। राहगीरों व अन्य पुलिसकर्मियों ने तीनाें घायलों को बाहर निकाला और एलबीएस में भर्ती कराया, जहां से सूबेदार को मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल गिरीधारी व आकिल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ट्रक हरियाणा नंबर का है।

उसके मालिक का पता लगाकर चालक की तलाश की जा रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अजय कुमार का कहना है कि  गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

पत्थर के बैरिकेड ने बचा ली जान
एक पल को लगा हमारी मौत आ गई, लेकिन खुदा ने बचा लिया। यह कहना है दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हुए हादसे के बाद घायल सिपाही और एएसआई का।

घायल आकिल ने बताया कि ट्रक चालक पीसीआर वैन को दूर तक घसीटता हुआ ले गया, लेकिन पत्थर के बैरिकेड ने ट्रक की रफ्तार रोक दी, जिससे उनकी जान बच गई।

ट्रक रुकने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीसीआर से बाहर निकाला। आकिल के मुताबिक, सोमवार रात 8 से सुबह 8 बजे तक उसकी ड्यूटी पीसीआर पर थी। एसआई सूबेदार खान इंचार्ज थे।

ठंड अधिक होने सेे पीसीआर के बाहर खड़े होने की ड्यूटी को एक-एक घंटे के लिए बांट लिया गया था। रात करीब 12:50 बजे आकिल और गिरधारी पीसीआर केे अंदर बैठे थे।

अचानक फ्लाईओवर से उतरे ट्रक ने पत्थर के बैरिकेड, फिर लोहे के बैरिकेड को टक्कर मारी और पीसीआर को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। आकिल के मुताबिक उन्हें लगा कि ट्रक अब पीसीआर पर चढ़ जाएगा, लेकिन खुदा ने जान बचा ली।

शालीमार गार्डन के रहने वाले थे सूबेदार खान
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर एसआई सूबेदार खान की मौत से  शालीमार गार्डन स्थित उनके घर पर मातम का माहौल है। मंगलवार दोपहर को दिल्ली पुलिस के जवान उनके शव को लेकर आवास पर पहुंचे।


एसआई की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा शालीमार गार्डन में ही आटा चक्की चलाता है। एक बेटी बीए की पढ़ाई कर रही है। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed