फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pcr van of police will be track by mobile in noida

अब पुलिस नहीं दे पाएगी धोखा, मोबाइल से होगी पीसीआर वाहनों की निगरानी

Mon, 31 Jul 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 31 Jul 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
pcr van of police will be track by mobile in noida
सांकेतिक चित्र

गश्त के दौरान वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मी अधिकारियों को लोकेशन बताने के मामले में गलत जानकारी नहीं दे पाएंगे। गश्ती वाहनों की निगरानी के लिए बिसरख कोतवाली पुलिस ने सभी वाहनों को जीपीएस से लैस कर अन्य थानों व कोतवाली के लिए मिसाल पेश की है। अब, बिसरख क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर मोबाइल से ही अधिकारी नजर रख सकेंगे।  

विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गश्त के दौरान कई बार वायरलेस पर लोकेशन बताने के दौरान पुलिसकर्मी सही जानकारी नहीं देते हैं। वह अपने क्षेत्र के गश्त के बजाय कई बार कहीं अन्यत्र चले जाते हैं और लोकेशन पूछने पर ड्यूटी वाले क्षेत्र में मौजूद होने की बता बताते हैं।
विज्ञापन


इससे कई बार अपराध की सूचना मिलने पर गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचने में देरी होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बिसरख कोतवाली पुलिस ने दो लैपर्ड (बाइक) और पांच पीसीआर वाहनों को जीपीएस से लैस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब, अधिकारी उनकी लोकेशन मोबाइल पर चेक कर संबंधित क्षेत्र के करीब मौजूद वाहन को सूचना देकर मौके पर भेज सकेंगे। इससे पीड़ित को समय पर मदद मिल पाएगी और गश्ती वाहनों की निगरानी भी हो सकेगी।  


लोकेशन देखकर भेजे जाएंगे वाहन  
स्टाफ की कमी से होने वाली समस्या को दूर करने के लिए संसाधनों का प्रयोग करना जरूरी हो गया है। जीपीएस की मदद से गश्ती वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी और उनकी लोकेशन देखकर करीब मौजूद रहने वाले वाहन को घटना स्थल पर भेजा जा सकेगा।- राजेश शर्मा, बिसरख कोतवाली प्रभारी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed