फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PCR stood, and software engineers have been robbed

PCR खड़ी रही, और इंजीनियर लुट गया

Sun, 01 Feb 2015 07:35 AM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:35 AM IST
विज्ञापन
PCR stood, and software engineers have been robbed

नोएडा के सेक्टर-24 स्थित एनटीपीसी ऑफिस के पास बृहस्पतिवार देर रात मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की।

विज्ञापन


इतना ही नहीं घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर पीसीआर भी खड़ी थी लेकिन बदमाशों पर उनका खौफ बिल्कुल भी नहीं दिखा। हालांकि, शुक्रवार दोपहर सेक्टर-24 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं, पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस वाले उसे सीमा विवाद बता कर परेशान करते रहे।
विज्ञापन


मदनपुर खादर, दिल्ली निवासी जवाहर लाल सरकार (25) सेक्टर-58 स्थित एक एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह  बृहस्पतिवार रात करीब 1 बजे बाइक से ऑफिस से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीपीसी ऑफिस से थोड़ी दूरी पर पुरानी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद एक बदमाश ने जवाहर की बाइक की चाभी निकाल ली और दूसरे ने पिस्टल उन पर तान दी। उन्होंने बताया कि बदमाश बाइक, पर्स व मोबाइल लूट ले गए।

पुरानी छोड़कर नई बाइक ले गए लुटेरे

PCR stood, and software engineers have been robbed

पीड़ित ने बताया कि जिस बाइक से बदमाश वारदात को अंजाम देने आए थे, वह काफी पुरानी व टूटी-फूटी थी। बदमाश अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर उनकी नई बाइक से भाग गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पीसीआर 35 खड़ी थी। मगर पुलिस को पता भी नहीं चला।


जवाहर ने बताया कि घटना के बाद जब उन्होंने पीसीआर-35 में बैठे पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताया तो पुलिसकर्मियों ने दूसरे थाने का मामला बताते हुए कहा कि यह घटना उनकी सीमा के भीतर नहीं हुई है। इसके बाद जवाहर को पैदल ही सेक्टर-24 थाने जाना पड़ा, जहां रात 3 बजे तक पुलिस ने उन्हें थाने में बैठाया और रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। हालांकि, शुक्रवार दोपहर में उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि उन्हें रात 3 बजे रात तक थाने में बैठाए रखा गया। बाद में पुलिस ने उनसे सुबह आने को कहा। पीड़ित के पास घर जाने के लिए पैसे भी नहीं बचे थे। उन्होंने जब पुलिसकर्मियों से घर तक छोड़ने को बोला तो पुलिस वालों डांट दिया। इसके बाद वो 12 किलोमीटर पैदल चलकर थाने से घर पहुंचे। सुबह 5:30 बजे पीड़ित घर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस में मानवता बिल्कुल भी नहीं बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed