फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PCR personnel rescued the woman, who jumped off the roof

महिला ने लगाई जंप, पुलिस ने कंबल में किया कैच

Sat, 15 Mar 2014 11:54 AM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
PCR personnel rescued the woman, who jumped off the roof

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में पति से झगड़ा करने के बाद एक महिला ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन घटना से पहले मौके पर पहुंची पीसीआर कर्मियों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।

विज्ञापन


गिरने के दौरान पुलिसकर्मियों ने नीचे कंबल तान दिया था। उस पर गिरने से महिला की जान बचाई जा सकी। पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी को तीसरी मंजिल पर झगड़ा करते हुए देखा। पुलिस की टीम उनके पास पहुंची।
विज्ञापन


तभी महिला बालकनी की रेलिंग पकड़कर झूलने लगी। यह देखकर पीसीआर कर्मियों ने तुरंत वैन से कंबल निकाला और उसे महिला के नीचे फैला दिया। सभी को जोर से खींचकर कर मजबूती से कंबल पकड़ने को कहा गया। इसी दौरान महिला का हाथ छूट गया और वह कंबल पर आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक चले फिल्मी सीन में आए कई मोड़

PCR personnel rescued the woman, who jumped off the roof

पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहती है। उसका पति से विवाद चल रहा है। उसका पति पिछले बीस साल से दक्षिण जिले में रहता है। शुक्रवार शाम महिला का पति बातचीत करने के लिए उसके घर आया था।

इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। शोर सुनकर किसी पड़ोसी ने शाम पौने पांच बजे पत्नी को पीटने की सूचना 100 नंबर पर दे दी। मौके पर पीसीआर कर्मी सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, सिपाही देवी सहाय और ड्राइवर अजय सिंह पहुंचे।

करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पीसीआर कर्मियों ने दोनों पति पत्नी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने पति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी, इसलिए पति-पत्नी को समझाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed