{"_id":"5db398298ebc3e939d46c31e","slug":"patients-are-suffering-due-to-the-strike-of-cat-s-ambulance-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट्स एंबुलेंस की हड़ताल से मरीज झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैट्स एंबुलेंस की हड़ताल से मरीज झेल रहे परेशानी
Sat, 26 Oct 2019 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : himanshu soni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एंबुलेंस सेवा एक बार फिर मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। मरीजों को अस्पताल लाने-जाने की व्यवस्था इन दिनों चौपट हो चुकी है। पिछले कई दिन से कैट्स एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके कारण मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पा रहीं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ठेका कंपनी से वेतन न मिलने के कारण एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। चालक से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ, यहां तक कि कंट्रोल रूम के कर्मचारी भी हड़ताल का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में चंद कॉल को छोड़कर सभी मरीजों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
कैट्स एंबुलेंस सेवा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बीते 24 अक्तूबर को पूरे दिन में महज 46 कॉल ही कंट्रोल रूम में ली गईं, जबकि दिल्ली में कुल एंबुलेंस 277 हैं। ये स्थिति कैट्स एंबुलेंस की प्रतिदिन तैयार होने वाली रिपोर्ट में भी बताई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि कैट्स कंट्रोल रूम में कुल 28 ऑपरेटर हैं, जिसमें से आधे यानी करीब 14 ऑपरेटर कॉल हड़ताल के कारण नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन
बाकी ऑपरेटर को जबरदस्ती कॉल लेने के लिए कहा जा रहा है। बताया जा ये भी जा रहा है कि दिल्ली में दीवाली और छठ पूजा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस सेवा को अलर्ट पर रखा है, लेकिन बीते कुछ दिनों से एंबुलेंस सेवा ही ठंडे बस्ते में पड़ी है।
कर्मचारियों की मानें तो कंपनी की ओर से नई भर्तियां पहले से ही नहीं की जा रही हैं। ऐसे में जो कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं, उन्हें कंपनी वेतन नहीं दे रही है। पिछले चार महीने से इन कर्मचारियों को वेतन के लिए लड़ना पड़ रहा है।