फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pataudi records highest rainfall at 80 mm; traffic jams reported on several roads

Delhi NCR News: पटौदी में सर्वाधिक 80 मिमी बारिश, कई मागोZं पर लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- दो दिन की भारी बारिश से जनजीवन ठप, हाईवे पर रेंग-रेंग कर निकले वाहन, बिलासपुर के पास पांच किमी लंबा लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/पटौदी/सोहना। गुरुग्राम और पटौदी क्षेत्र में दो दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जलभराव के कारण प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पटौदी-गुरुग्राम मार्ग पर वजीरपुर तक जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूली बसें भी जाम में फंस गईं, जिससे बच्चे देरी से स्कूल पहुंचे। दिल्ली -जयपुर हाइवे पर वाहन रेंग-रेंग कर निकले। गुरुग्राम शहर के भीतर भी बारिश का असर दिखा। न्यू कॉलोनी में सड़क के किनारे गाड़ी धंस गई और बसई में जलभराव रहा।
बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। पटौदी से गुरुग्राम जाने में सामान्यतः एक घंटा लगता था, लेकिन शुक्रवार को तीन घंटे लगे। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी दोनों ओर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। लगातार बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कृषि कार्य प्रभावित होने से किसानों में निराशा देखी गई।
विज्ञापन

सोहना में बिजली-पानी व्यवस्था ठप
सोहना कस्बे में लगातार बूंदाबांदी से बिजली और पानी की व्यवस्था ठप हो गई। बाजारों में ग्राहकों का आवागमन भी कम रहा, जिससे दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित हुई। सड़कों पर बारिश से दलदल और कीचड़ बन गई। यहां से निकलना भी मुश्किल हो गया था। बिजली और पानी की व्यवस्था शुक्रवार दोपहर तक ही बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक बारिश पटौदी में
गुरुग्राम जिले की तहसीलवार वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, पटौदी में सर्वाधिक 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। फरुखनगर में 51 एमएम और सोहना में 42 एमएम वर्षा हुई। वजीराबाद में 39 एमएम और बादशाहपुर में 38 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुग्राम में 27 एमएम, कादीपुर में 26 एमएम और हरसरू में 26 एमएम वर्षा हुई। मानेसर में सबसे कम 18 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed